{"_id":"62460e9b389d9666393b5b86","slug":"in-horse-race-four-arrested-lucknow-news-lko624034418","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉगर्स पार्क से आईआईएम चौराहे तक घोड़ागाड़ी रेस, लगे दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉगर्स पार्क से आईआईएम चौराहे तक घोड़ागाड़ी रेस, लगे दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी के जॉगर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार को घोड़ागाड़ी की रेस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई लोगाें ने सट्टे लगाए। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियाें के पास से नकदी भी बरामद की है।
चौकी प्रभारी दुबग्गा फिरोज आलम के मुताबिक, जॉगर्स पार्क से लेकर आईआईएम चौराहे तक बृहस्पतिवार शाम को घोड़ागाड़ी दौड़ का आयोजन किया गया था। यह घोड़ा गाड़ी रेस बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित थी। सूचना मिली कि इस रेस में कई लोगों ने रुपये दांव पर लगाए हैं। पुलिस टीम लेकर पहुंचे तो वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुलामुद्दीन, इकबाल, अबू बकर और आजाद शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14,590 रुपये बरामद किए गए हैं।
हर बृहस्पतिवार को होती है रेस
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां हर बृहस्पतिवार को पूरे इलाके के बाजार बंद रहते हैं। साप्ताहिक अवकाश के कारण भीड़ कम होती है। ऐसे में इस इलाके में हर बृहस्पतिवार को घोड़ा गाड़ी रेस का आयोजन किया जाता है जिसमें 500 से 5000 रुपये हर एक घोड़ागाड़ी पर दांव लगाए जाते हैं। जीत व हार के बाद लोगों को मोटी रकम मिलती है। इसी वजह से यहां काफी भीड़ जुटती है। यहां तक कि घोड़ागाड़ी को शामिल करने के लिए अवैध रूप से रेस कराने वाले मोटी रकम भी लेते हैं।