फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In greed for money, the son along with his friend killed his father in Gilaula Shravasti.

UP: पैसों के लालच में बेटे ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिता को मार डाला, बरामद हुए एक लाख 48 हजार रुपये

Wed, 23 Jul 2025 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती)
अमर उजाला नेटवर्क, गिलौला (श्रावस्ती) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

श्रावस्ती के गिलौला में पैसों के लालच में एक पुत्र ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की पूछताछ में वो टूट गया और सारा सच उगल दिया।

विज्ञापन
In greed for money, the son along with his friend killed his father in Gilaula Shravasti.
एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने किया मामले का खुलासा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिस बेटे के लिए पूरी उम्र संपत्ति जुटाई उसी ने बालक के साथ मिल कर संपत्ति के लालच में पिता की हत्या कर दी। मृतक के दूसरे पुत्र मीरामऊ निवासी ने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। गिलौला पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र व उसके सहयोगी नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि 18 जुलाई की रात गिलौला के मीरामऊ निवासी चिनकू साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। इस दौरान घर में रखा एक लाख 48 हजार रुपये भी गायब था। मामले में मृतक के पुत्र होली राम साहू ने अपने पिता की पैसों के लिए हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला थाने में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा करने के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने गिलौला पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था। मंगलवार टीम ने मृतक के पुत्र सामेन्द्र व एक बालक को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त  छोटी लाठी, लकड़ी की फंटी तथा चोरी गया एक लाख 48 हजार रुपये बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय ले जाया गया। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के व्यवहार से आहत होकर की हत्या
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सोमेंद्र ने बताया कि उसके पिता चिनकू उसे पैसे नहीं देते थे। और न ही पुत्र की तरह व्यवहार करते थे। साथ ही उसके पुत्र की बीमारी में इलाज के लिए पैसे मांगने पर भी पिता ने इनकार कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने अपने एक किशोर सहयोगी के साथ मिलकर चिनकू की हत्या कर दी और उनके पास रखे एक लाख 48 हजार रुपये छिपा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed