फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In first year of second term PM Modi improved historical mistakes.

दूसरे कार्यकाल के पहले साल में मोदी सरकार ने सुधारी ऐतिहासिक भूलें : प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Wed, 03 Jun 2020 01:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
In first year of second term PM Modi improved historical mistakes.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष ऐतिहासिक भूलों के सुधार का वर्ष रहा। ये ऐसी भूलें थी जिन्होंने न सिर्फ बड़ी संख्या में लोगों को घर से बेघर किया बल्कि अपमानित भी किया और कई समस्याओं को जन्म दिया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग चिकित्सकों, इंजीनियरों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों जैसे लोगों को इन भूल सुधारों के लिए मोदी सरकार के कामों को जनता के  बीच बताना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चित्रकूट के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मोदी सरकार-2 के पहले वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री अमित शाह के राजनीतिक साहस भरे फैसलों से जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 व 35 (ए) से मुक्ति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से स्वतंत्रता और घुटन भरे जीवन से निजात मिली तो अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का देखा गया सपना साकार करने का रास्ता खुला।

नागरिकता संशोधन कानून ने निर्वासितों को अपमानजनक जीवन से उबारा

नागरिकता संशोधन कानून ने पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान से धार्मिक रूप से प्रताड़ित, अपमानित व तिरस्कृत होकर भारत में रह रहे हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का रास्ता खोलकर इन्हें अपमानजनक जीवन से उबारा ।

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने फतेहपुर, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कानपुर देहात, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने हरदोई तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कानपुर के लोगों से संवाद कर मोदी सरकार-2 की पहले वर्ष की उपलब्धियां बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed