{"_id":"606b10e98ebc3ec4965b357c","slug":"in-case-of-fire-accident-dm-should-provide-ration-and-other-materials-immediately-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने की दुर्घटना होने पर डीएम तत्काल मुहैया कराएं राशन व अन्य सामग्री : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने की दुर्घटना होने पर डीएम तत्काल मुहैया कराएं राशन व अन्य सामग्री : योगी
Mon, 05 Apr 2021 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 05 Apr 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अग्निशमन केंद्र पूरी तरह सक्रिय रहें। ताकि, आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की अगर कोई दुर्घटना हो, तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। जनहानि, पशु हानि या फसल को हुए नुकसान का मुआवजा शीघ्र मिल जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसपी के तहत गेहूं की खरीद पूरी सक्रियता से की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य में किसानों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन स्थापित किए जाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि संरक्षित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए अभी से भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त संजीव मितल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।