फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in case of death of thikand girl, police will send notice to sp leader

थाईलैंड की युवती की मौत के मामले में सपा नेता सहित सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी पुलिस

Thu, 13 May 2021 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
in case of death of thikand girl, police will send notice to sp leader
लखनऊ। थाईलैंड की युवती के मामले में राज्य सभा सांसद संजय सेठ के निजी सहायक ने मंगलवार को गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसमें आरोपी बनाए गए सपा नेता आईपी सिंह, महेंद्र कुडिया और रामदत्त तिवारी से पूछताछ की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले में गौतमपल्ली पुलिस तीनों आरोपियों को नोटिस भेजेगी। वहीं स्पा सेंटर के मालिक व बिल्डर राकेश शर्मा ने भी पुलिस को पत्र भेजकर संपर्क किया है जिसमें कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आते ही लखनऊ आने की बात कही गई है।
विज्ञापन

थाइलैंड की युवती पियाथिडा की तीन मई को मौत हो गई थी। एंबेसी के निर्देश पर सारी कानूनी औपचारिकताओं के साथ प्रशासन ने उसका पांच मई को अंतिम संस्कार कराया। अंतिम संस्कार के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल हुआ जिसके आधार पर सपा नेता आईपी सिंह ने सांसद संजय सेठ व उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट कर दिया था। इस पर सांसद के निजी सहायक अनूप पाण्डेय ने गौतमपल्ली थाने में आईपी सिंह, महेन्द्र कुडिया व रामदत्त तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर के मुताबिक, मामले में बुधवार को किसी भी आरोपी का बयान नहीं लिया गया। आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा, फिर उनके बयान होंगे। पूछताछ में जो निष्कर्ष निकलेगा, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आईपी सिंह की वकील ने भेजा नोटिस
आरोपी सपा नेता आईपी सिंह की वकील नूतन ठाकुर ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर को लीगल नोटिस भेजा है जिसमें आरोप लगाया है कि सांसद के निजी सहायक को मुकदमा दर्ज कराने का कोई अधिकार नहीं है। इसका जवाब 10 दिन के अंदर पुलिस दे वर्ना वे कानूनी प्रक्रिया शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पा सेंटर के मालिक ने भेजा पत्र
स्पा सेंटर के मालिक राकेश शर्मा के कोरोना संक्रमित होने से जांच अटक गई है। वहीं राकेश शर्मा ने विभूतिखंड पुलिस को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अपना बयान देने के लिए लखनऊ आने की बात कही है। राकेश शर्मा के विभूतिखंड में ओ-टू नाम से स्पा सेंटर में ही थाई युवती फिजियोथेरेपिस्ट थी। उसके 22 अप्रैल तक वहां काम करने की पुष्टि हुई है।

होटल जाने के बारे में पता कर रही पुलिस
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी मेसेज वायरल किया था कि थाई युवती लखनऊ के दो होटल में स्पा की सेवाएं देने गई थी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। एक होटल में उसके जाने की बात सामने आई है लेकिन वहां वह रुकी नहीं थी। वह अपने किसी परिचित से मिलने गई थी। इस बारे में जांच की जा रही है। डीसीपी संजीव सुमन का कहना है कि अभी तक थाई युवती की कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। विभूतिखंड पुलिस का कहना है कि कुछ और तथ्य सामने आए हैं जिनकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed