फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Azam’s Rampur, not enough hotels to house Mulayam’s b’day guests.

मुलायम जश्न: रामपुर हुआ फुल, स्कूल भी दो दिन बंद!

Fri, 21 Nov 2014 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Nov 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
In Azam’s Rampur, not enough hotels to house Mulayam’s b’day guests.

आजम खां के रामपुर के लिए शुक्रवार और शनिवार ऐतिहासिक होंगे। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन इस शहर के लिए दिवाली के जश्न से कम नहीं होगा। हालत यह है कि खचाखच भरे रामपुर में जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।

विज्ञापन


एक तरफ मुलायम के जन्मदिन के इस पूरे जिले को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं ये पूरा जिला भी अब मुलायम के जन्मोत्सव के लिए छोटा पड़ गया है।

इस दो दिवसीय उत्सव में मेहमानों की सूची इतनी बड़ी है कि पूरे रामपुर में उन मेहमानों को ठहराने के लिए माकूल जगह नहीं है। इस जश्न में मुलायम सिंह के परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं, मित्रों के अलावा सीएम अखिलेश का पूरा सर्किल मौजूद होगा।
विज्ञापन


अग्रेंजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस जश्न में अखिलेश और मुलायम सिंह के बुलाए गए मेहमानों की लिस्ट बहुत लंबी है।

साथ इसमें दो दर्जन से ज्यादा नौकरशाह भी बुलाए गए हैं। बरेली रेंज के अधिकारी अब परेशानी में हैं कि इतने सारे मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था कैसे की जाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक खुद खोजें रुकने की जगह

In Azam’s Rampur, not enough hotels to house Mulayam’s b’day guests.

रामपुर जिला करीब 84 स्कावरफीट किलोमीटर में फैला हुआ है मगर फिर भी वीवीआईपी मेहमानों की मेहमानवाजी के लिए जगह कम पड़ रही है। अभी तक रामपुर के करीब सभी बड़े होटल्स और गेस्ट हाउस हाउसफुल हो चुके हैं।

अब रामपुर के अलावा पास ही के मुरादाबाद और बरेली में भी मेहमानों को रूकवाने की व्यवस्‍था की जा रही है। मुरादाबाद रामपुर से करीब 60 किलोमीटर की दूरी पर है तो बरेली 30 किलोमीटर दूर है।

रामपुर के सिटी मजिस्ट्रेट राम सिं‌ह ने बताया कि सपा सरकार के मंत्रियों को मोदी और ओपल होटल्स में ठहराया जाएगा। वहीं रामपुर के अन्य दस होटलों में दूसरे वीआईपी मेहमानों के रूकने की व्यवस्‍था की गई है।

जन्मदिन समारोह में आने वाले कलाकारों को मुरादाबाद के होटल में ठहराया जाएगा। वहीं एमपी, एमएलए, चैयरमेन और कमिशन के सदस्यों को बरेली में ठहराया जाएगा।

विधायकों को बरेली में अपने रूकने की व्यवस्‍था खुद ही करने को कहा गया है क्योंकि रामपुर में अब कहीं जगह नहीं बची है।

लालबत्ती की गाड़ियां भी बजाएंगीं ड्यूटी

In Azam’s Rampur, not enough hotels to house Mulayam’s b’day guests.

सिटी मजिस्ट्रेट राम सिंह ने बताया कि लाल बत्ती वाली 32 एम्बेसेडर और 20 इनोवा गाड़ी इन सभी मेहमानों को लाने और वापस पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं।

इस समारोह में आने के लिए अभी तक 45 मंत्रियों ने स्वीकृति दे दी है। समारोह की सुरक्षा व्यवस्‍थाओं को देखने के लिए दो एसपी रैंक के अफसर, 27 डिप्टी एसपी और 1200 कांस्टेबल्स की ड्यूटी लगाई गई है।

नेताजी के जन्मदिन समारोह की वजह से रामपुर के दर्जनभर स्कूलों की दो दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

गौरतलब है कि अपने जन्मदिन पर सपा सुप्रीमो लंदन से मंगाई गई विंटेज विक्टोरियन बग्‍घी में सवार होंकर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे।

भारी संख्या में आने वाले मेहमानों के लिए समारोह स्‍थल पर 100 से भी ज्यादा गेट होंगे। रात बारह बजे मुलायम सिंह 75 फीट का केक काटेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हंसराज हंस और साबरी ब्रदर्स अपनी खास प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed