फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in amethi person not, development win : smriti

अमेठी में व्यक्ति नहीं, विकास जीतता है चुनाव : ईरानी

Sun, 23 Jun 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
in amethi person not, development win : smriti
17-रायबरेली में शनिवार को अमेठी जिले के तिलोई कस्बे के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कॉलेज में आयोजि? - फोटो : RAIBARAILY
कहा- यहां की जनता ने नामदारों नहीं बल्कि कामगारों को चुना है
विज्ञापन

तिलोई-इन्हौंना (रायबरेली)। अमेठी में व्यक्ति नहीं विकास चुनाव जीतता है। यहां के तिलिस्म को तोड़ने के लिये स्व. सुरेंद्र सिंह जैसे कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना तक बहाया है। जनता ने जाति धर्म की बेड़ियों को तोड़ते हुए विकास के लिये वोट दिया है। यह बातें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को राजा विश्वनाथ इंटर कॉलेज तिलोई में शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह के दौरान अपने भाषण में कही।
उन्होंने कहा कि चार लाख लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है। जिसने वोट दिया और जिसने नहीं दिया वह भी विकास से वंचित नहीं रहेगा। मैं एक सांसद नहीं बहन के नाते आप सबकी सेवा कर सकूं और आप सबके विश्वास को टूटने नही दूंगी, क्योंकि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे पर अमेठी में विकास होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिले को पांच दिन पहले सिंहपुर, बहादुरपुर, भेटू, गौरीगंज, जगदीशपुर क्षेत्रों में आठ एंबुलेंस दी गई हैं। इसके लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को मैं धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने देश की राजनीति में ऐसा इतिहास रचा है कि सरकारें जनकल्याण व विकास करने के लिए बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर अब तक नामदारों का ही बोलबाला था, जो पैसे के बल पर चुनाव जीतते थे, लेकिन यहां की जनता ने नामदारों नही, बल्कि कामगारों को चुना है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह गौरव व सम्मान की बात है कि मैं यहां की जनता की दीदी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed