{"_id":"5f6bafa88ebc3e733748437e","slug":"in-accident-scooty-girl-died-lucknow-news-lko541678338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत, महिला घायल
Thu, 24 Sep 2020 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
सरिता (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में चौक थानाक्षेत्र के नक्खास चौराहे के पास बुधवार शाम चार बजे बेकाबू ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में पिछली सीट पर बैठी सरिता साहनी (22) की मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रही सीमा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे से नाराज इलाके के लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाल हिरासत में ले लिया।
प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, नक्खास चौराहे पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार शाम 4 बजे वहां से सेतु निगम का ट्रक वहां से गुजर रहा था। ट्रक के पास से मोतीझील ऐशबाग निवासी सीमा सिंह अपनी स्कूटी से सामान खरीदने जा रही थी।
उनके साथ सरिता साहनी पिछली सीट पर बैठी थी। सीमा सिंह के मुताबिक चालक ने अचानक से ट्रक उनकी तरफ मोड़ दिया। ट्रक की टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई। सरिता गिर गई। उसके ऊपर ट्रक चढ़ गया। लोगों ने ट्रक चालक को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी हरिप्रसाद पहुंचे। उन्होंने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकाला। वहीं घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा जहां सरिता साहनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीमा सिंह के मुताबिक, सरिता के पिता लल्लन साहनी रिक्शा चलाते हैं। सरिता घरों में काम करती थी।