फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in accident, minor died

रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर, मौत, साथी घायल

Tue, 05 Apr 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
in accident, minor died
लखनऊ। ठाकुरगंज के बालागंज पुलिस चौकी के पास सोमवार दोपहर बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार किशोरों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मो. जीशान (16) की मौत हो गई। वहीं उसका साथी जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। वहां परिवारीजनों व उनके परिचितों ने हंगामा शुरू किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

पुलिस केमुताबिक, समनान गार्डेन ठाकुरगंज में वारिस अली परिवार सहित रहते हैं। वारिस टेलर का काम करते है। परिवार में पत्नी व चार बेटे हैं। वारिस के बेटे दिलशाद के मुताबिक, उसका भाई जीशान रंगाई-पुताई का काम करता था। जीशान सोमवार दोपहर राईन नगर बालागंज ठाकुरगंज के रहने वाले अपने दोस्त जुनैद के साथ बाइक से चौक इलाके से वापस घर जा रहा था। इसी बीच दुबग्गा की तरफ से आ रही हरदोई डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बस से सवारियां उतरकर भाग गईं
रोडवेज ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। हादसे में एक की मौत देखकर उसमें बैठी सवारियां उतरकर भाग गईं। वहीं बस चालक भी उतरकर मौका देख खिसक गया। सूचना जीशान के घर पहुंची तो पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह दोस्त के साथ सामान खरीदने जा गया था। पूछताछ में सामने आया है कि बस को ओवरटेक कर बाइक सवार आगे निकल रहे थे। इसी बीच बस चालक ने भी रफ्तार बढ़ा दी जिससे बाइक में टक्कर लग गई। प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक, बस पुलिस के कब्जे में है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed