{"_id":"66f42b274eb20e0bcb061e6b","slug":"improve-quality-by-conducting-monthly-examinati-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106937-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कस्तूरबा में प्रतिमाह परीक्षा कराकर सुधारें गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कस्तूरबा में प्रतिमाह परीक्षा कराकर सुधारें गुणवत्ता
Wed, 25 Sep 2024 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी है कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा से काम करें। जिससे विद्यालयों को बेहतर बनाया जा सके। पीएमश्री योजना के तहत वर्ष 2023-24 में छह विद्यालय तथा 2024-25 में पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। इसका मकसद चयनित विद्यालयों को व्यवस्थित करना है।यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहीं।
उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रत्येक माह परीक्षा कराने व बालिकाओं का शैक्षिक मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। डीएम के पूछने पर बीईओ पीएमश्री विद्यालयों में कार्यों की प्रगति की जानकारी नहीं दे पाए। इस पर उन्हें चेतावनी देते हुए कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर प्रत्येक सप्ताह फोटोग्राफ के साथ आख्या देने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रति माह लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करने को भी कहा गया। सीडीओ अनुभव सिंह ने शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए एआरपी को एक दिन में एक विद्यालय का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय में एआरपी के उचित सहयोगात्मक पर्यवेक्षण न करने पर उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीएमओ डाॅ. एपी सिंह व बीएसए अजय कुमार आदि मौजूद रहे।