फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important test are become free in goverment hospitals

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त हो सकेंगी 150 खास जांचें

Sun, 26 Jul 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 26 Jul 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
important test are become free in goverment hospitals

प्रदेश सरकार 35 जिला अस्पतालों में मरीजों की हर प्रकार की विशिष्ट जांच वहीं पर करवाने की सुविधा देने जा रही है। इसके लिए वह निजी पैथोलॉजी से करार करने जा रही है।

विज्ञापन

सरकार ने निजी पैथोलॉजी केंद्रों से टेंडर मांगा है।

सीजीएचएस रेट से जो केंद्र सबसे कम में 150 प्रकार की विशिष्ट जांचें करके देगा उसे ही यह काम दिया जाएगा। खास बात यह है कि मरीजों को इन सभी जांचों के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अभी जिला अस्पतालों में पैथोलॉजी की 100 प्रकार की बेसिक जांचें होती हैं। ऐसे में मरीजों को विशिष्ट जांचों के लिए बाहर निजी पैथोलॉजी की दौड़ लगानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मरीजों से इन जांचों का अनाप-शनाप पैसा भी वसूलते हैं। इन्हीं सबको देखते हुए सरकार अब 150 प्रकार की विशिष्ट जांचें भी इन अस्पतालों में कराने जा रही है।

जिला अस्पतालों में खेलेंगी पैथोलॉजी लैब

important test are become free in goverment hospitals

इसके लिए सरकार ने टेंडर आमंत्रित कर लिया है। टेंडर के प्रपत्र 31 जुलाई से मिलेंगे। इसे जमा करने की अंतिम तिथि चार सितंबर है। इसकी प्री-बिड कॉन्फ्रेंस 12 अगस्त को होगी। टेंडर फॉर्म यूपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट ट्रेनिंग,इंदिरा नगर लखनऊ में जमा होंगे।

इसके तहत पैथोलॉजी केंद्र को अपनी एक प्रयोगशाला जिला अस्पताल में ही खोलनी होगी। ऐसी जांच जो वहां नहीं हो सकती है उसके लिए उन्हें कलेक्शन सेंटर खोलना होगा। सैंपल लेने के बाद उसकी जांच कर रिपोर्ट अस्पताल में ही पहुंचानी होगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इन 35 अस्पतालों के लिए आठ क्लस्टर बनाए हैं। प्रत्येक क्लस्टर में आसपास के इलाकों के तीन से पांच अस्पताल रखे गए हैं।

सरकार ने प्रत्येक क्लस्टर में टेंडर डालने के लिए आठ से लेकर 18 लाख रुपये तक की सिक्योरिटी रखी है। टेंडर होने के बाद अस्पताल में ही मरीजों की जांचें हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed