फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news regarding TET counseling.

72,825 शिक्षक भर्ती: जानिए, अब आगे क्या होगा?

Tue, 02 Sep 2014 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Sep 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
important news regarding TET counseling.

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके लिए डायटों से पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल होने वालों और रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा है। उधर, स्नातक में 45 फीसदी अंक वालों और दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को शामिल करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।
विज्ञापन


इस संबंध में सोमवार को काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन दिया।

अभ्यर्थियों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

important news regarding TET counseling.

प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए पहले चरण की काउंसलिंग रविवार को समाप्त हो चुकी है। पहले चरण की काउंसलिंग में डायट प्राचार्यों की मनमानी से अभ्यर्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

काउंसलिंग में विभाग की लापरवाही का भी खुलासा हुआ। तमाम जिलों में कम लोग पहुंचे, तो कुछ जगहों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया।
 
सोमवार को एससीईआरटी के खुलते ही वहां अभ्यर्थियों का जमावड़ा होने लगा। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में अभ्यर्थी जुट गए। अभ्यर्थियों ने एससीईआरटी के निदेशक से मिलकर पहले चरण की काउंसलिंग में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

शिकायतों का हो सकता है समाधान!

important news regarding TET counseling.

अधिकतर अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि शासनादेश में स्पष्ट निर्देश के बाद भी स्नातक से 45 फीसदी अंक पाने वालों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया गया।

इसके अलावा दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने वालों को भी इसी तरह बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि दूसरे चरण की काउंसलिंग में इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।

एससीईआरटी के निदेशक ने कहा है कि अभ्यर्थियों की शिकायतें सुनी गई हैं और सचिव बेसिक शिक्षा को इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed