फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for staff nurse recruitment

यूपी के अस्पतालों में जल्द होगी नर्सों की भर्ती: सीएम

Sat, 19 Sep 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Sep 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
important news for staff nurse recruitment

सरकारी अस्पतालों में स्टाफ नर्सों की कमी दूर करने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यह निर्देश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।

विज्ञापन

 
कहा, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक व स्टाफ समय से अस्पताल में नहीं आते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने डेंगू के रोगियों की जांच, उपचार और इस रोग से बचाव को लेकर जनता में जागरूकता लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी अस्पतालों की बेहतर साफ-सफाई पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं से लेकर सभी तरह की जांच मुफ्त कर दी गई है। उन्होंने समाजवादी स्वास्थ्य सेवा 108 और नेशनल एंबुलेंस सर्विस 102 को और दुरुस्त करने के लिए कहा है। एंबुलेंस समय से उपलब्ध हों, इसका ख्याल रखा जाए।

जल्द शुरू होंगे नए ट्रामा सेंटर

important news for staff nurse recruitment

सरकारी अस्पतालों में पैथालॉजी सहित अन्य जांचों के सभी प्रकार के उपकरण हमेशा चालू रहने चाहिए। सीएम ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारियों को अगले 15 दिनों में आवंटित जिलों के सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कहा कि आकस्मिक निरीक्षण की रिपोर्ट के साथ उसकी फोटोग्राफ भी दें। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए समय से कीटनाशकों के छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने नए ट्रॉमा सेंटरों को जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए हैं ताकि दुर्घटना व अन्य इमरजेंसी में लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अन्य निर्माणाधीन भवनों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed