फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for shikshamitra.

पढ़ें, शिक्षामित्रों के लिए शासन का फैसला

Fri, 06 Feb 2015 12:31 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
important news for shikshamitra.

दूसरे चरण में शिक्षक बनने के लिए शिक्षामित्रों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शासन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने ये बात बताई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिलेवार रिक्त पदों और दूसरे चरण में प्रशिक्षण पाने वाले शिक्षामित्रों का ब्यौरा भेजने में उन्हें चार से पांच दिन का समय चाहिए।

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने कहा है कि परिषद से पूरा ब्यौरा मिलने के बाद ही दूसरे चरण में शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों को दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का निर्णय किया।

इसके आधार पर पहले चरण में 60,000, दूसरे चरण में 64,000 और तीसरे चरण में 46,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिए जाने का कार्यक्रम रखा गया।

सचिव को मिला ये निर्देश...

important news for shikshamitra.

पहले चरण में प्रशिक्षण पाने के बाद 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है। दूसरे चरण में 64,000 के स्थान पर 91,200 शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
 
इसमें से 69,739 पास हुए हैं और 19,766 का परिणाम अपूर्ण रहा। इसके अलावा 913 फेल, 26 नकल करते हुए पकड़े गए और 756 के फार्म निरस्त किए गए।

इसके आधार पर सचिव परिषद संजय सिन्हा ने दूसरे चरण के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का कार्यक्रम शासन को भेजा था।
 
सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में परिषद सचिव को निर्देश दिया कि दूसरे चरण में किस जिले में कितने शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया गया और कितने पास हुए तथा सहायक अध्यापक के कहां कितने पद रिक्त हैं।

पहले इसे उपलब्ध करा दिया जाए इसके आधार पर समायोजन संबंधी कार्यक्रम का शासनादेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed