फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for maths and science teachers recruitment

29,334 शिक्षक भर्ती: जानें, कब है चौथी काउंसलिंग

Mon, 08 Sep 2014 02:05 PM IST
Updated Mon, 08 Sep 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
important news for maths and science teachers recruitment

उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान शिक्षक के रिक्त पदों के लिए चौथी काउंसलिंग 18 व 19 सितंबर को कराने की तैयारी है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


इस बार काउंसलिंग में 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाने की तैयारी है, तकि सभी पदों को भरा जा सके। बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार उच्च प्राइमरी स्कूलों में गणित व विज्ञान के खाली 58,668 पदों में से 29,334 पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय करते हुए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


इसके आधार पर अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इसलिए चौथे चरण की काउंसलिंग का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि शासन स्तर से इसमें संशोधन भी किया जा सकता है। शासन से अनुमति मिलने के बाद जिलेवार काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलाए जाएंगे 15 गुना अभ्यर्थी

important news for maths and science teachers recruitment

उच्च प्राथमिक स्कूलों में 29334 पदों पर गणित व विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के लिए चौथे चरण के काउंसलिंग की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बीते तीन चरणों में अभ्यर्थियों की धीला रवैया देखने के बाद सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलेवार रिक्तियों का पूरा ब्यौरा मांगा था।

ब्यौरा मिलने के बाद चौथे चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जानकारों की मानें तो इस बार 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की योजना है। तीसरे चरण में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।


आए हुए आवेदनों के आधार पर पहले चरण की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को कराई गई। इसमें मात्र 8500 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 व 24 जुलाई को हुई, जिसमें 9500 अभ्यर्थी आए। तीसरे चरण की काउंसलिंग में 10 गुना अभ्यर्थियों को बुलाते हुए 21 व 22 अगस्त को काउंसलिंग कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed