फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Important information received, four teams went out in search of Badar

Lucknow News: मिली अहम जानकारी, बदर की तलाश में निकलीं चार टीमें

Tue, 07 Jan 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Important information received, four teams went out in search of Badar
मिली अहम जानकारी, बदर की तलाश में निकलीं चार टीमें
लखनऊ। आगरा के अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर नाका के होटल में मां और चार बहनों की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस आरोपी बदर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस रविवार को आगरा से अरशद के दो पड़ोसियों समेत चार लोगों को लखनऊ लेकर आई थी। सोमवार को सभी से पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर पुलिस की चार टीमें आगरा, कानपुर, फिरोजाबाद और दिल्ली रवाना की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बदर की जमीन का आधा हिस्सा खरीदने वाले अलीम, पड़ोसी आफताब और जितेंद्र व उसके पिता से पूछताछ की। सभी ने अलग-अलग जानकारी दी है। बदर कहां जा सकता है, उसकी कौन लोग मदद कर सकते हैं। इसके बारे में पुलिस को बताया गया है। हालांकि, सोमवार रात तक पुलिस को बदर की लोकेशन के बारे में पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद सभी को वापस आगरा भेज दिया जाएगा। अरशद के बनाए गए वीडियो के बारे में भी लोगों से पूछताछ की गई है। 18 दिसंबर को जितेंद्र अरशद के घर पर गया था। हालांकि मारपीट जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। छानबीन में सामने आया है कि हत्या के बाद बदर ने पड़ोसी को फोन किया था।
बदर को सिर्फ लोकाे पुलिस चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। चारबाग और आसपास के कैमरे खंगाल रही पुलिस को किसी दूसरे कैमरे में बदर नहीं दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बदर पैदल जाने के बजाए ऑटो या टेंपो से शहर से बाहर निकला था। पुलिस बदर के परिजनों पर नजर बनाए हुए है।


ये है मामला

आगरा निवासी अरशद ने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed