फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important information about enlarged heart patients

दिल बड़ा हुआ तो जोखिम में पड़ जाएगी जान

Sat, 01 Oct 2016 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Oct 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
important information about enlarged heart patients
डेमो

देश में इस समय 50 से 60 लाख मरीज हार्ट इनलार्ज या दिल बड़ा होने की बीमारी  से पीड़ित हैं। हाइपरटेंशन, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और डायबिटीज, ये तीनों मिलकर दिल बड़ा होने (हार्ट इनलार्जमेंट) का खतरा पैदा करते हैं। 

विज्ञापन


पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक व एम्स दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के हेड प्रो. केके तलवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोरोनरी आर्टरी डिजीज के इस समय तीन करोड़ से ज्यादा मरीज हैं।
विज्ञापन


ये स्थिति सिर्फ शारीरिक श्रम न करने के कारण आई है। उन्होंने बताया कि एक बार हार्ट फेल हो जाए तो फिर मरीज को हमेशा दवाओं और इलाज पर निर्भर रहना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि ये बीमारी हो गई तो इसका इलाज सिर्फ हार्ट ट्रांसप्लांट है या फिर एक विशेष डिवाइस है। क्योंकि इनलार्ज हार्ट के इलाज में दवाएं एक सीमा तक ही फायदा करती हैं। इसलिए जरूरी है कि पहले से ही बचाव के उपाय पर ध्यान दिया जाए।   

स्टेम सेल थेरेपी पर चल रहा शोध

important information about enlarged heart patients
डेमो

आर्टिफिशियल हार्ट ट्रांसप्लांट एक इलेट्रॉनिक उपकरण है जिसे लेफ्ट वेंट्रिकल असिस्ट डिवाज कहते हैं। यह कृत्रिम हार्ट के रूप में काम करता है। ऐसे ट्रांसप्लांट पर करीब 70 लाख रुपये खर्च आ रहा है। भारत में केवल दो-तीन सेंटरों पर यह काम हो रहा है। वे खुद दिल्ली में सालाना ऐसे छह ट्रांसप्लांट कर रहे हैं।

प्रो. तलवार ने बताया कि स्टेम सेल हर क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं दर्शा रहा है। इसमें स्टेम सेल को हार्ट की मसल्स में इंजेक्ट कर क्षतिग्रस्त मसल्स व हिस्सों को फिर से बनाने पर रिसर्च हो रही है। यह विकल्प भविष्य में ही अपना परिणाम दे सकता है लेकिन अभी इस पर शोध चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed