फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Important decisions of UP cabinet: Mandi fee will not be charged for bringing Basmati from outside the state

UP Cabinet: उत्तर प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले, राज्य के बाहर से बासमती लाने पर नहीं लगेगा मंडी शुल्क

Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Nov 2022 12:05 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों के लिए 12 नए वाहन खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य संपत्ति विभाग के प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है। जो वाहन खरीदे जाने हैं, उनमें फॉरच्यूनर व इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं। 

विज्ञापन
Important decisions of UP cabinet: Mandi fee will not be charged for bringing Basmati from outside the state
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बासमती धान प्रसंस्करण एवं उससे उत्पादित चावल के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए लाए गए धान पर मंडी शुल्क और विकास सेस से छूट प्रदान कर दी गई है। सोमवार को बाई सर्कुलेशन के जरिए योगी कैबिनेट ने इस  संशोधन प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन


दरअसल, लखनऊ में हुए तीन दिवसीय फूड एक्सपो-2022 में व्यापारियों ने इस बाबत मांग की थी। सीएम ने उसी समय यह कहा था कि राज्य के बाहर से आने वाली ऐसे कृषि उत्पाद पर मंडी शुल्क हटाया जाएगा जो किसान सीधा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को बेचने के लिए ला रहे हैं। इसी क्रम में बाई सर्कुलेशन के जरिए उप्र कृषि नीति निर्यात 2019 में द्वितीय संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर कर लिया गया। इससे बासमती निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन


राज्य एवं जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में तैनाती को हरी झंडी
कैबिनेट में बाई सर्कुलेशन के जरिए राज्य एवं जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग में भी पर पर सृजन करते हुए सदस्यों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई। इस फोरम में जिले में एक पुरुष तथा एक महिला सदस्य के अलावा एक अध्यक्ष होते हैं। इसी तरह से राज्य में अध्यक्ष के अलावा छह सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 नए वाहन खरीदने को मंजूरी
प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों के लिए 12 नए वाहन खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य संपत्ति विभाग के प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है। जो वाहन खरीदे जाने हैं, उनमें फॉरच्यूनर व इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं। 

उप्र कुक्कुट विकास नीति 2022 को मिली मंजूरी
योगी कैबिनेट ने सोमवार को बाई सर्कुलेशन के जरिए उप्र कुक्कुट विकास नीति-2022 को मंजूरी दे दी। इसके तहत पांच साल में 1500 करोड़ का निवेश व सवा लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। इस नीति के तहत एक करोड़ 90 लाख अंडे प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के कामर्शियल लेयर फार्म की स्थापना की जाएगी। प्रतिवर्ष एक करोड़ 72 लाख ब्रायलर चूजों के उत्पादन के लिए ब्रायलर पेरेंट की फार्म स्थापना का भी लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में 10 हजार, 30 व 60 हजार पक्षी क्षमता की व्यावसायिक लेयर इकाइयों को स्थापित किया जाएगा। इस योजना के तहत स्थापित इकाइयों के बिजली बिल में दस सालों तक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी पर शत प्रतिशत प्रतिपूर्ति पशुधन विभाग द्वारा की जाएगी। साथ ही लीज अथवा खरीदी जमीन पर स्टांप शुल्क में शत प्रतिशत छूट रहेगी। अगले पांच सालों में कुल 700 इकाइयां लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

गोरखपुर में फ्लाईओवर के लिए 429 करोड़ मंजूर

गोरखपुर में ट्रांसपोर्टनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की तरफ छह लेन फ्लाईओवर का निर्माण तथा अतिरिक्त फोरलेन द्वारा देवरिया बाईपास की रोड की तरफ जोड़ने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इस प्रस्ताव को सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से मंजूरी दी गई। इन दोनों कार्यों की लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये है। 

अमानगढ़ बाघ संरक्षण फाउंडेशन के गठन को मंजूरी
प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के माध्यम से अमानगढ़ बाघ संरक्षण फाउंडेशन के गठन को मंजूरी दे दी। इस फाउंडेशन के बनने से अमानगढ़ टाइगर रिजर्व का तेज गति से विकास हो सकेगा। केंद्र सरकार से अधिक वित्तीय सहायता मिलने से ईको टूरिज्म भी तेजी से बढ़ेगा। टाइगर रिजर्व में सुरक्षा कर्मी समेत अन्य कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed