फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important decision in uttar pradesh cabinet meet

कैबिनेट का फैसला: तीसरे साल भी नहीं बढ़ा गन्ना मूल्य

Mon, 18 Jan 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jan 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
important decision in uttar pradesh cabinet meet

सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में अहम फैसले लिए गए। सरकार गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाएगी। गन्ने का मूल्य 280 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में गन्ना मूल्य निर्धारण में इस बार काफी विलंब हो गया है। पेराई सीजन के लगभग दो माह बीतने को हैं लेकिन गन्ना पर्चियों पर रेट दर्ज नहीं हुआ। चीनी मिलों ने किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान भी नहीं किया। शुगर मिलों पर किसानों का बकाया भुगतान लगभग 75000 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन


समाजवादी सरकार ने पेराई सत्र 2012-13 में गन्ना मूल्य बढ़ाकर 275, 280 और 290 रुपये क्विंटल घोषित किया था। ये तीनों रेट क्रमश: अस्वीकृत, सामान्य और अगेती प्रजाति के लिए हैं। सत्र 2013-14 और 2014-15 में भी यही गन्ना मूल्य रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015-16 में भी गन्ना मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया। यह पहला मौका है जब लगातार तीसरे साल भी गन्ना मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यहां देखें कैबिनेट के फैसले

important decision in uttar pradesh cabinet meet

सोमवार सुबह 10 बजे से एनेक्सी में कैबिनेट की बैठक हुई। करीब दो घंटे चली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।  बैठक में सीएम अखिलेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद सीएम अखिलेश ने बताया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए काफी काम किया जा रहा है।

इन फैसलों पर लगी मुहर

* लोहिए एम्स की ओपीडी को एम्स की मंजूरी।

* बल्दीराय कस्बे को नई तहसील बनाने की मंजूरी।

* नई भर्ती सेवा ‌न‌ियमावली को मंजूरी।

* गन्ने का समर्थन मूल्य 280 रुपये गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाएगी सरकार।

* सुल्तानपुर में नई तहसील बनाने को मंजूरी।

* पैकफेड बनाएगा 4 मंजिला लोहिया एम्स की बिल्डिंग।

* सिंधी-पंजाबी अकादमी कर्मियो की रिटायर्मेंट आयु की गई 60 वर्ष।

* कन्नौज में बस अड्डे के लिए निशुल्क भूमि प्रस्ताव मंजूर।

* विकलांग कल्याण अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन।

* मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना लागू की जाएगी।

* नोएडा में एम्स की स्थापना की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed