{"_id":"62447dddf94ca2202c3fd2b3","slug":"implementation-of-100-days-roadmap-on-priority-swatantra-dev","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने की समीक्षा, बोले, 100 दिन के रोडमैप को प्राथमिकता से लागू किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने की समीक्षा, बोले, 100 दिन के रोडमैप को प्राथमिकता से लागू किया जाए
Wed, 30 Mar 2022 09:45 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:45 PM IST
सार
जलशक्ति मंत्री ने सरकार की प्राथमिकता और नई कार्ययोजना के तहत विभागीय काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रबंधन से संबंधित टेंडर की औपचारिकताएं निर्धारित अवधि में पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्यालय सभागार में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 100 दिन के लिए रोडमैप तैयार करके सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर इसे पूरा किया जाए। विभाग की अधूरी परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ने सरकार की प्राथमिकता और नई कार्ययोजना के तहत विभागीय काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाढ़ प्रबंधन से संबंधित टेंडर की औपचारिकताएं निर्धारित अवधि में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर हमें इन लक्ष्यों को प्राप्त करना है। इस दौरान प्रमुख सचिव जलशक्ति अनिल गर्ग ने कहा कि विभागीय परियोजनाओं को मानकों के अनुरूप पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए पर्याप्त क्रय केंद्रों की स्थापना करें : सतीश
लखनऊ। प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए पर्याप्त क्रय केंद्रों की व्यवस्था की जाए।
अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक में मंत्री ने कहा कि क्रय केंद्रों को समानुपातिक ढंग से खोला जाए। यह देखें कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। ऐसा न हो कि एक ही स्थान पर कई-कई केंद्र स्थापित हो जाएं और कुछ स्थलों पर कोई केंद्र ही न रहे। राज्य मंत्री ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने एवं पेयजल आदि की सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
निर्धारित समय के अंदर पूरे किए जाएं कार्य : जयेंद्र
सहकारिता मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने बुधवार को राज्य भंडारण निगम के सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करके निर्धारित समयावधि के अंदर कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव बी. एल. मीणा, विशेष सचिव चंद्रकला एवं श्रीकांत गोस्वामी उपस्थित रहे।