{"_id":"6ac01b926ec5250c530eaae1","slug":"impact-of-waterlogging-green-vegetable-prices-soar-lucknow-news-c-13-lko1070-1947997-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव का असर : हरी सब्जियों के तेवर तल्ख, दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव का असर : हरी सब्जियों के तेवर तल्ख, दाम बढ़े
विज्ञापन
लखनऊ में बिक रही सब्जी।
लखनऊ। पिछले दिनों हुई बारिश और अब ग्रामीण इलाकों में जलभराव का असर सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। दुबग्गा नवीन सब्जी एवं फल मंडी में हरी सब्जियों के दामों में अचानक उछाल आने से फुटकर में भी दाम बढ़ गए हैं। जिन सब्जियों की लोग पहले एक किलो तक खरीदारी करते थे, अब आधा किलो में ही काम चला रहे हैं।
भारतीय किसान एवं आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन दुबग्गा फल, सब्जी मंडी के अध्यक्ष नजमुद्दीन राईनी ने बताया कि लौकी पहले 12 रुपये किलो थी, जो अब 20 रुपये किलो बिक रही है। तोरई के दाम 30 से बढ़कर 40 रुपये, कद्दू 12 से बढ़कर 20 रुपये, हरी धनिया 40 से बढ़कर 80 रुपये किलो, मेथी 40 से बढ़कर 100-120 रुपये किलो हो गई है। पालक 30 से बढ़कर 60 से 70 रुपये, करेला 20 से बढ़कर 30, बैंगन 25 से बढ़कर 35, शिमला मिर्च 25 से बढ़कर 40-45, भिंडी 20 से बढ़कर 40 रुपये किलो पहुंच गया है। प्याज 40, टमाटर 25 और लहसुन करीब 150 रुपये किलो बिक रहा है।
सब्जी विक्रेता कैलाश मौर्य ने बताया कि फुटकर में लौकी के दाम 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, तोरई 60, भिंडी 80, टमाटर 60, प्याज 60, आलू 25, हरी धनिया 300, अदरक 120 से 150 रुपये किलो बिक रहा है।