फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Impact of the judge's strictness: garbage removal begins

Lucknow News: जज साहब की सख्ती का असर, उठने लगा कूड़ा

Fri, 02 Oct 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Impact of the judge's strictness: garbage removal begins
विज्ञापन

लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के छात्रों की शिकायत और सिविल जज के निरीक्षण के बाद मुख्य मार्ग से कूड़ा उठाने का काम बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच पांच गाड़ियों से कचरा उठाया गया। हालांकि, अभी पूरा कूड़ा न उठने से कॉलेज के करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क के आधे हिस्से पर गंदगी फैली है।
राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश जैनेंद्र पांडेय और एसीजेएम सुमित चौधरी से इस संबंध में शिकायत की थी। इस पर दोनों अधिकारियों ने विद्यालय के सामने और आसपास के मार्ग का निरीक्षण कर समस्या का जल्द समाधान कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

कॉलेज के गेट से लगी सड़क की एक लेन पर ट्रकों की अवैध पार्किंग से विद्यार्थियों को परेशानी होती है। छात्र ईशान और रितेश ने बताया कि ट्रक खड़े रहने से स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है। पुलिस सभी ट्रकों को हटवाने नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने उठाई थी समस्या
इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने मौके का निरीक्षण कर ट्रकों की पार्किंग देखी। उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता से समझौता न होने और पूरा रास्ता साफ कराने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य मार्ग पर आसपास के छोटे चप्पल उद्योगों का कचरा भी डाला जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि नियमित सफाई न होने से कचरा सड़ जाता है। इसके बाद नगर निगम की टीम इसे उठाने पहुंचती है।


कोट........
शिक्षण संस्थानों के सामने कूड़े के ढेर न लगे इसके लिए ध्यान दिया जाएगा। जुबिली कॉलेज के सामने से कूड़ा हटाने का काम शुरू हो गया है।
- सतीश यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed