फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Impact of Corona: Waiting to get passport finished

कोरोना का असर: पासपोर्ट बनवाने की वेटिंग खत्म, लखनऊ में 510 अप्वॉइंटमेंट पर आ रहे 350 आवेदक

Fri, 28 Aug 2020 11:24 AM IST
शाहरुख खान एनरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
एनरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Aug 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Impact of Corona: Waiting to get passport finished
passport - फोटो : social media
पासपोर्ट बनवाने के लिए अब पहले की तरह मारामारी नहीं है। लॉकडाउन से पहले टाइम स्लॉट पाने के लिए चल रही वेटिंग अब खत्म हो गई है। आलम यह है कि इस समय पासपोर्ट सेवा केंद्र को पर्याप्त संख्या में आवेदन नहीं मिल रहे हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग की ओर से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर व वाराणसी को रोज जारी होने वाले अप्वाइंटमेंट में से सिर्फ 40 फीसदी आवेदक ही केंद्र पर पहुंच रहे हैं।      
विज्ञापन


वरिष्ठ अधीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पहले अप्वॉइंटमेंट के बाद टाइम स्लॉट पाने की 15 से 30 दिन की वेटिंग खत्म हो चुकी। इस समय अप्वॉइंटमेंट के लिए आवेदन करने के दूसरे दिन ही टाइम स्लॉट मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आवेदक को टाइम स्लॉट के चयन को लेकर पांच दिन का विकल्प भी दिया जा रहा है। पहले जहां रोज 2500 पासपोर्ट बनते थे, वहीं अब 1000 पासपोर्ट बन रहे हैं। 

लखनऊ की सुनंदा समेत पांच नए कोषाधिकारियों को मिली नियुक्ति

प्रदेश को कोषाधिकारी व लेखाधिकारी स्तर के पांच नए अधिकारी मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन अधिकारियों को पहली नियुक्ति देने के साथ प्रशिक्षण के लिए वित्तीय प्रबंध प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान लखनऊ भेजा गया है।

लखनऊ की सुनंदा मिश्रा व अजय आनंद, उन्नाव के सिद्धार्थ दीक्षित, गाजियाबाद के आशीष व मेरठ के विकास गौतम वित्त एवं लेखा समूह ‘ख’ के ग्रेड पे-5400 में चयनित हुए हैं। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिंदु ने इन अभ्यर्थियों को एक माह के भीतर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए हैं। 

लखनऊ में 510 अप्वॉइंटमेंट पर आ रहे 350 आवेदक 
लखनऊ पासपोर्ट सेवा केंद्र के लिए रोजाना जारी 510 अप्वॉइंटमेंट पर लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, श्रावस्ती के आवेदक आते हैं। लेकिन इस समय 510 अप्वॉइंटमेंट के सापेक्ष औसतन 350 आवेदन ही पहुंच रहे हैं।                       

अप्वॉइंटमेंट का कोटा  
  • सेवा केंद्र    पहले    अब    जारी                     
  • लखनऊ    1080    510    350                      
  • कानपुर    525    250    150                      
  • गोरखपुर    850    405    300                       
  • वाराणसी    750    375    275
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed