फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illiteracy is the main reason for differences

'अशिक्षा के कारण हैं इस्लाम में मतभेद'

Mon, 14 Apr 2014 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 04:24 AM IST
विज्ञापन
illiteracy is the main reason for differences

इस्लाम को मानने वाला मुसलमान है। इसमें कोई शिया, सुन्नी, बरेलवी व देवबंदी मतभेद नहीं मिलता फिर क्यों हम यूनिटी से दूर हैं।

विज्ञापन


मुसलमान एकजुट होकर शिक्षित समाज के लिए लड़ें और मतभेदों को दूर कर अपने फिरके को इस्लाम की नजर से देखें। यह विचार रविवार को राजधानी में आयोजित वहदत- ए- उम्मत कांफ्रेंस में देश भर से आए उलमा ने व्यक्त किए।

टीले वाली मस्जिद में वहदत- ए- इस्लामी हिन्द की ओर से आयोजित इस कांफ्रेंस में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि मुसलमान मतभेद से दूर होकर शिक्षा व उन्नति से जुड़ जाएं।
विज्ञापन


मुसलमान अगर शिक्षा को मिशन के रूप में लें तो तमाम बुराइयां अपने आप दूर हो जाएंगी। अशिक्षा ही इस्लाम में तमाम मतभेद पैदा कर रही है।

इसके लिए मुसलमानों के अंदर की जाहिल मानसिकता को मिटाने की जरूरत है। कांफ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए मौलाना अताउर्रहमान वजदी ने कहा कि मुसलमान अलग-अलग गुट व गिरोह के बावजूद एक कुरान और एक कलमा पढ़ने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कुरान की रोशनी में मजबूत होने की जरूरत है। बाहरी ताकतें मुसलमानों में मतभेद को साजिशन उछाल कर लड़वाती आ रही हैं।

कभी सुन्नी व शिया के नाम पर तो कभी बरेलवी व देवबंदी के नाम पर अलगाव रहता है। एकजुट होकर ही इस तरह की साजिशों को विफल किया जा सकता है।

इलाहाबाद से आए मौलाना नासिर फाखिरी ने कहा कि जो मुसलमान है वह ईमान वाला है। ईमान यानी समझ कर कोई बात मानना। समझ चुके तो फिर मतभेद की गुंजाइश कहां रह जाती है?


मौलाना हमीदुल हसन ने कहा, इस्लाम ने एक खुदा, एक कुरान, एक रसूल व एक कलमा पर जोर दिया है लेकिन मतभेद के चलते हम इसे भूल जाते हैं।

औरंगाबाद के मौलाना जियाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि उम्मत को उम्मत-ए-मुसलमान कहते हैं। यानी यहां तमाम तरह के लोग आए हैं लेकिन वे यहां उम्मते रसूल में एक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed