{"_id":"64fc10b8a93c99cb5c0940d7","slug":"illigal-wine-recovered-with-the-help-of-drown-in-uttar-pradesh-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोंडा, गोरखपुर व कुशीनगर में ड्रोन की मदद से पकड़ी गई अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोंडा, गोरखपुर व कुशीनगर में ड्रोन की मदद से पकड़ी गई अवैध शराब
Sat, 09 Sep 2023 11:59 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:59 AM IST
सार
यूपी के गोंडा, गोरखपुर और कुशीनगर में ड्रोन की मदद से अवैध शराब पकड़ी गई है। यह अभियान 10 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के त्योहारों पर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश के बाद चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत प्रदेश में 44,589 जगहों पर छापे मारे गए। 5,890 अवैध कारोबारियों पर केस दर्ज कर 1916 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 772 लोगों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
गोंडा, गोरखपुर और कुशीनगर में ड्रोन की मदद से अवैध शराब बनाने की फैक्टरी को चिह्नित कर उन्हें नष्ट किया गया। प्रमुख सचिव आबकारी वीना कुमारी ने बताया कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश पर 10 सितंबर तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव परिणाम: 'पीडीए' के प्रयोग, इंडिया का समर्थन और परिवार की एकजुटता ने सपा की आसान की राह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घोसी उपचुनाव: लोकसभा चुनाव से पहले जीत से इंडिया को ताकत, सहयोगी दलों को मिलेगी ऊर्जा; एनडीए के लिए बड़ा झटका
विभाग ने पहली बार ड्रोन कैमरों के माध्यम से ईट-भट्ठों तथा उसके आसपास के क्षेत्रों, नदियों के कछारों में चिह्नित कर छापे मारे। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत ग्राम प्रधानों एवं चौकीदारों को भी मुहिम में जोड़ने के निर्देश दिये गये हैं।