फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illigal constructions demolished in Akbar nagar Lucknow.

Lucknow: अवैध निर्माण जमींदोज... मैदान बन गया अकबरनगर, 1320 निर्माण ध्वस्त किए गए

Wed, 19 Jun 2024 04:19 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 19 Jun 2024 04:19 PM IST
सार

लखनऊ के अकबरनगर में अवैध निर्माण जमींदोज कर दिया गया है। 10 जून से शुरू हुई कार्रवाई मंगलवार को 1320 निर्माण ध्वस्त करने तक जारी रही। अब मलबा हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
Illigal constructions demolished in Akbar nagar Lucknow.
मैदान बन गया अकबरनगर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध रूप से किए गए निर्माणों को एलडीए, नगर निगम और प्रशासन की टीमों ने जमींदोज कर दिया है और अब मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान अफसरों की टीम मुस्तैद रही। अकबर नगर प्रथम में कुछ धार्मिक स्थल भी थे, जिन्हें देर रात ध्वस्त कर दिया गया। मंगलवार को 171 मकान तोड़े गए। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।

विज्ञापन


एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अकबर नगर में सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए हैं। अब मलबा हटाया जा रहा है। अकबर नगर प्रथम एवं द्वितीय में सभी 1320 अवैध निर्माण ढहा दिए गए हैं। इस दौरान कहीं कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आकाश आनंद की वापसी को लेकर संशय बरकरार... मायावती के इस फैसले के बाद साधी चुप्पी; सक्रियता भी हुई कम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केजीएमयू: महंगी जांचों का 10 साल के लिए फिर दे दिया ठेका, कई जांचें निजी अस्पतालों से भी ज्यादा महंगी


उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों को स्थानीय लोगों की सहमति से ढहाया गया है। इससे पहले मंदिरों में स्थापित देवी देवताओं को दूसरे मंदिर में स्थापित किया गया था। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में सबसे पहले भीखमपुर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई थी। इस दौरान 48 मकानों पर बुलडोजर चला था। इसके बाद अकबरनगर में लोगों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया। 

अवैध कब्जेदारों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की शरण ली, उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी। कोर्ट के आदेश के बाद 10 जून से अकबरनगर द्वितीय में अवैध कब्जा हटाना शुरू हुआ था। मंगलवार को 15 बड़ी पोकलेन मशीन, 12 जेसीबी, 15 वाटर टैंकर की मदद से ध्वस्तीकरण हुआ। एलडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि अकबर नगर के 1898 अध्यासियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। सभी लोगों को आवंटन पत्र भी दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed