फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal vendors in kaiserbagh bus stand

कैसरबाग अड्डे पर वैध से ज्यादा अवैध वेंडर

Sun, 29 Dec 2013 05:26 PM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Dec 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
illegal vendors in kaiserbagh bus stand

परिवहन मंत्री ने कैसरबाग बस अड्डे पर अवैध वेंडरों की कारस्तानी पर क्षेत्रीय प्रबंधक समेत चार को निलंबित किया था।

विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद भी दबंग अवैध वेंडरों का कैसरबाग बस अड्डे पर कब्जा है। अवैध वेंडर जबरिया बस में घुसकर मनमाने दाम पर रेवड़ी और पानी आदि को बेचते।

जो सवारी कीमत को लेकर सवाल करते तो उनसे अवैध वेंडर मारपीट करते हैं। अवैध वेंडरों को पुलिस का संरक्षण है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

परिवहन निगम ने इस बस अड्डे पर वैध रूप से खानपान की वस्तुएं बेचने के लिए 8 वेंडरों के साथ में ही अनुबंध किया है।

लेकिन 30 से अधिक अवैध वेंडर दिन भर अड्डे से बस तक धमाचौकड़ी मचाते हैं। जो वैध वेंडर हैं उनका अनुबंध फल बेचने का है पर दबंगई के चलते वह पानी की बोतल भी बेच रहा है।

कैंटीन में जो पानी 12 का है वह वैध वेंडर 18 रुपये का बेच रहे, जिसका शिकार खुद परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव तक हो चुके हैं।

कर्मचारी बताते कि अवैध वेंडरों को अड्डे से खदेड़ने के लिये तमाम बार चौकी प्रभारी से शिकायत की जा चुकी पर कार्रवाई नहीं करते हैं।

दरअसल कैसरबाग के कई लोग दबंगई और पुलिस की सांठगांठ से अड्डे पर अवैध रूप से खानपान की बिक्री कराने का ठेका ले रखा है।

जो अधिकारी और कर्मचारी अवैध वेंडरों पर नकेल कसता तो उसके खिलाफ नियोजित तरीके से बवाल कराया जाता है।

अवैध वेंडरों ने प्रभारी को घेरा
संविदा कंडक्टर एवं ‘नेता’ के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर अवैध वेंडरों और उनके समर्थकों ने रविवार को दोबारा अड्डे के प्रभारी का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन


यह घेराव एवं हंगामा उस वक्त हुआ जब चौकी प्रभारी खुद प्रकरण का समझौता कराने के लिए प्रभारी के पास पहुंचे थे।

एक सपा नेता और चौकी प्रभारी ने अड्डे के प्रभारी से बातचीत कर रहे थे तो अवैध वेंडर और समर्थक कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे थे। बाद में चौकी प्रभारी ने आपसी बातचीत से प्रकरण का पटाक्षेप करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नेता’ पर अवैध वसूली का आरोप
हीरा सोनकर की माने तो एक कर्मचारी ‘नेता’ एवं संविदा कंडक्टर अवैध वेंडरों से 100 से 150 रुपये रोजाना का हफ्ता लेकर खानपान की वस्तुओं को अड्डे पर बिकवाने की कारस्तानी करता है।


जो अवैध वेंडर हफ्ता नहीं नहीं देता तो उसके साथ अभद्रता और मारपीट करता है। इस ‘नेता’ ने शनिवार रात को हफ्ता न देने पर अधिकारियों को लेकर उसके काउंटर पर चेकिंग करने पहुंचा था।

चेकिंग के दौरान शनिवार को इस ‘नेता’ ने उसके बेटे की पिटाई की थी, जिसकी पुलिस को तहरीर दी गई ,जिसमें अवैध वसूली करने का जिक्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed