फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal hospitals will be fined Rs 50,000

Lucknow News: अवैध अस्पतालों पर लगेगा 50 हजार रुपये जुर्माना

Sun, 14 Sep 2025 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Illegal hospitals will be fined Rs 50,000
लखनऊ। राजधानी में बिना पंजीकरण संचालित हो रहे अस्पतालों पर अब स्वास्थ्य विभाग की नजर टेढ़ी हो गई है। सीएमओ ने अभी तक बिना पंजीकरण मिले अस्पतालों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है, जिसके बाद अफसरों ने कागजी प्रक्रिया शुरू करा दी है। अफसरों का कहना है कि आगामी तीन कार्य दिवस के अंदर सभी पर जुर्माना लगाकर राशि कोषागार में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, राजधानी में करीब एक हजार से अधिक निजी अस्पताल-लैब व क्लीनिक हैं, मगर हकीकत में यह संख्या कहीं अधिक है। ऐसे में यह तय है कि राजधानी में बड़ी तादाद में अवैध क्लीनिक व अस्पतालों का संचालन हो रहा है, जिनके चंगुल में फंसकर मरीज जान तक गंवा रहे हैं। ऐसे ही कुछ मामलों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच कराई तो इस साल छह से सात अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित होते पाए जा चुके हैं, मगर इनका संचालन रोकना तो दूर, जुर्माना तक अफसरों ने नहीं लगाया।
विज्ञापन

इस मसले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अफसरों की नींद टूटी और अब जुर्माना लगाने का आदेश हुआ है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए अस्पतालों का नए सिरे से निरीक्षण कराया जाएगा। मानक पूरे मिलने पर ही उनका लाइसेंस जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार तक जुर्माने का है प्रावधान
नए नियम के तहत पंजीकरण न कराने वाले अस्पतालों पर 50 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान है। अभी तक इक्का-दुक्का मामलों में जुर्माना लगाकर खानापूर्ति हुई थी, मगर अब यह कार्रवाई और कड़ी होगी।

30 दिन के अंदर करना होता है पंजीकरण

क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत आवेदन के एक माह के भीतर पंजीकरण का नियम है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कोई भी नया प्रतिष्ठान लाइसेंस के लिए नया ऑनलाइन आवेदन करता है। इसमें 30 दिन की समय सीमा तय है। टीम अस्पताल का निरीक्षण करके रिपोर्ट लगाती है। केंद्र मानक अनुरूप होता है तो उसका पंजीकरण किया जाता है, अन्यथा आवेदन पोर्टल पर निरस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed