फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal dairies in residential area has removed after minister's unsatisfation

मंत्री की नाराजगी के बाद हटीं अवैध डेयरियां

Sun, 03 Mar 2019 01:10 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Sun, 03 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
illegal dairies in residential area has removed after minister's unsatisfation
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंदिरा नगर क्षेत्र में शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दौरा किया था तो स्थानीय लोगों ने यहां संचालित अवैध डेयरियों की शिकायत की थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद शनिवार को नगर निगम की टीम ने प्रवर्तन दल व पुलिस संग अभियान चलाया। विरोध के बीच 26 भैंस और 10 गायें पकड़ी गईं। इस दौरान डेयरी वालों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की मगर पुलिस की मौजूदगी में उनकी एक न चली। नगर निगम की टीम ने शनिवार को इंदिरा नगर क्षेत्र के कुर्मांचल नगर, सर्वोदय नगर, तिलक नगर और इस्माइलगंज में संचालित अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई की। तिलक नगर में तो एक पतली गली में कई डेयरियां चलती मिलीं। इनकी वजह से पूरी गली में गंदगी थी। लोगों को आने-जाने में िदक्कत हो रही थी। शनिवार को जब नगर निगम की टीम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद राव की अगुवाई में पहुुंची तो डेयरी वालों ने विरोध शुरू कर दिया। भैंस को दस्ते से छुड़ाने के लिए डेयरी वालों ने धक्का-मुक्की भी की जिस पर पुलिस ने उनको खदेड़ा। अभियान में पकड़ी गईं भैंसें और गायों को छुड़ाने के लिए नगर आयुक्त के पास कई पार्षदों और प्रभावशाली लोगाें ने फोन भी किया मगर उन्हें छोड़ा नहीं गया।
विज्ञापन


36 गायें-भैंसें पकड़ीं, 12 हजार रुपये प्रति मवेशी लगेगा जुर्माना
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद राव ने कहा कि अभियान में जो 26 भैंसे व 10 गायें  पकड़ी गई हैं, उनको छोड़ा नहीं गया है। उच्च स्तर से फैसला होने के बाद ही उनको छोड़ा जाएगा। एक भैंस-गाय का जुर्माना 12 हजार रुपये है और प्रतिदिन के हिसाब से एक हजार रुपये और बढ़ता जाता है। यह तभी छोड़ी जाएंगी जब नगर आयुक्त का आदेश होगा और डेयरी वाले यह शपथ पत्र देंगे कि वह अब वहां  पर डेयरी  नहीं चलाएंगे।
विज्ञापन



आगे भी चलेगा अभियान
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद राव ने बताया कि अवैध डेयरियों के खिलाफ लगातार अभियान चलेगा। जो डेयरी वाले हटाए जाने के बाद फिर दोबारा आ रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आबादी के अंदर डेयरी चलाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed