फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal construction on 89 plots of Transport Nagar

Lucknow News: ट्रांसपोर्ट नगर के 89 भूखंडों पर अवैध निर्माण

Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on 89 plots of Transport Nagar
लखनऊ । एलडीए की ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 89 भूखंडों पर अवैध रूप से बिना किसी वैध आवंटन या रजिस्ट्री के शोरूम, गोदाम और व्यावसायिक निर्माण किए गए हैं।
विज्ञापन

एलडीए में बीती 18 जून हुई विशेष जांच समिति की बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के 292 भूखंडों की पत्रावलियों का सत्यापन किया गया। जिनमें यह सामने आया कि 96 भूखंडों पर कोई दावा नहीं किया गया, लेकिन उनमें से 33 पर निर्माण कार्य हो चुका है। संदेह है कि इन पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुल 96 भूखंडों में से सिर्फ 17 भूखंड ही एलडीए के कंप्यूटर रिकॉर्ड में दर्ज हैं। शेष भूखंडों की जानकारी न तो पत्रावलियों में है और न ही इनका कोई वैध कागज कार्यालय में उपलब्ध है। समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि जिन पर किसी ने दावा नहीं किया है इन भूखंडों को ई नीलामी से बेचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed