{"_id":"5f04d8398ebc3e42fb10ae2a","slug":"illegal-colonies-spreading-across-sultanpur-highway8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर रोड पर फैला अवैध कॉलोनियों का जाल, एलडीए नहीं कर पा रहा अपनी योजनाओं पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर रोड पर फैला अवैध कॉलोनियों का जाल, एलडीए नहीं कर पा रहा अपनी योजनाओं पर काम
Wed, 08 Jul 2020 01:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर रोड पर बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य भी शुरू
- फोटो : amar ujala
न्यू लखनऊ के तौर पर विकसित हो रहे सुल्तानपुर रोड पर अवैध कॉलोनियों का जाल फैल रहा है। शहीद पथ से 15 किमी दूर यानी गोसाईगंज, अमेठी तक भूखंड बेचे जा रहे हैं। हाइवे से जुड़ रहीं सड़कों जैसे मोहनलालगंज रोड, गौरिया रोड, आउटर रिंगरोड के दोनों ओर करीब 80 अवैध कॉलोनियों में भूखंड बेचकर निर्माण शुरू होे गया है।
विज्ञापन
ये हालात इसलिए भी हैं, क्योंकि एलडीए दो योजनाओं पर काम नहीं शुरू कर पा रहा है। गोसाईगंज में प्रस्तावित योजना के लिए अर्जन प्रक्रिया एलडीए ने शुरू की। 2019 में सहारा की हाइटेक टाउनशिप निरस्त होने से मुक्त जमीन पर भी आवासीय योजना लॉन्च करनी है। दोनों योजनाओं को मिलाकर एलडीए मेगा टाउनशिप पर काम कर रहा है, जो आउटर रिंगरोड और इंदिरा नहर के दोनों तरफ होगी। हालांकि, काम न शुरू होने का फायदा निजी बिल्डर उठा रहे हैैं।
विज्ञापन
Trending Videos
आम के बाग में बिक रहे भूखंड
अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य शुरू
- फोटो : amar ujala
इंदिरानहर से पहले रतनपुर गोसाइगंज में रीओम रियल एस्टेट का बोर्ड लगाकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसे जिस जगह बसाया जाता मिला, वहां खेती हो रही थी। आम का बाग भी बना हुआ हैै। ऐसी कई कॉलोनियां बसाई जा रही हैं।
नियोजित कॉलोनियों के पास अवैध निर्माण
सुल्तानपुर रोड पर जिन कॉलोनियों के लिए ले-आउट एलडीए से पास कराए हैं, उनकी बाउंड्री से सटी जमीनों पर अवैध निर्माण कर भूखंड बेचे जा रहे हैं। अंसल सिटी से लखनऊ ग्रीन्स, एक्सेला कुटुंब और दूसरी कॉलोनियों के पास यही हाल मिला।
सुल्तानपुर रोड का नियोजित विकास प्राथमिकता पर है। यहां लगातार निगरानी करने प्रवर्तन टीम के इंजीनियर और अधिकारी जा रहे हैं। मैं खुद निरीक्षण कर चुका हूं। अवैध कॉलोनियों का विकास नहीं होने दिए जाएगा। इसके लिए कार्रवाई और तेज की जाएगी। - शिवाकांत द्विवेदी, वीसी, एलडीए