फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ikshadhari naag naagin wedding in allahabad

नागिन के इंतजार में बना ‘इच्छाधारी नाग’

Mon, 06 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंडरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंडरा Updated Mon, 06 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
ikshadhari naag naagin wedding in allahabad

खुद को पूर्वजन्म में इच्छाधारी नाग बताने वाले बनारस के ओदार गांव निवासी संदीप पटेल ने शनिवार को शिव मंदिर में नागिन से शादी करने का दावा कर बखेड़ा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


उसने सुबह दस से शाम के बीच नागिन के आने पर शादी करने को कहा था। इस अंधविश्वास के फेर में दिन में 12 बजे तक मंदिर के पास हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


लोग नागिन के आने का इंतजार करने लगे। भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने लाठियां पटक लोगों को तितर-बितर किया और युवक को हिरासत में ले लिया। शाम को उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर थाने के ओदार (बड़वापुर) गांव निवासी ओझा दयाशंकर पटेल के बेटे संदीप पटेल (22) की तबीयत 20 दिन पहले खराब हो गई थी।

सांप की तरह लपलपाता था जीभ

ikshadhari naag naagin wedding in allahabad

दयाशंकर ने बेटे को गांव के ही एक अन्य ओझा को दिखाया। उसने बताया कि संदीप पूर्व जन्म में इच्छाधारी नाग था और चार अप्रैल को चंद्रग्रहण के दिन गांव के शिव मंदिर में इच्छाधारी नागिन से उसकी शादी होगी।

नागिन पूर्व जन्म में उसकी पत्नी थी और शादी वाले दिन खुद मंदिर में आएगी। इसके बाद से ही संदीप की हरकतें सांप जैसी हो गईं।

उसने खाना छोड़ दिया और सांपों की तरह जीभ लपलपा कर दूध पीने लगा। दयाशंकर ने चंद्रग्रहण के दिन बेटे की शादी का प्रचार पूरे इलाके में कर दिया।

शनिवार को दिन में 11 बजे तक शिव मंदिर में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। चार किलोमीटर तक सड़क किनारे खड़े होने की जगह नहीं थी।

भीड़ से सैकड़ों बीघे फसल भी तबाह

ikshadhari naag naagin wedding in allahabad

भीड़ अनियंत्रित होने लगी तो पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को तितर-बितर किया और संदीप को हिरासत में ले लिया।

शाम चार बजे भीड़ छंटने के बाद संदीप को उसके घर छोड़ दिया गया। शाम पांच बजे संदीप ने बताया कि रात 12 बजे उसकी शादी होगी।

हजारों लोग देर रात तक उसकी शादी देखने के लिए जुटे रहे। सीओ पिंडरा परमहंस मिश्रा का कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

वहीं, नागिन की शादी देखने के लिए उमड़ी भीड़ की वजह से सैकड़ों बीघे गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई।

साथ ही मंगारी-बाबतपुर सिंधौरा-ओदार, गरथमा-ओदार, पिंडरा-झंझौर मार्ग, झंझोर मंगारी मार्ग पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed