फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ikchadari Naag claimed boy is arrested

'इच्छाधारी नाग' को ले गई पुलिस, नागिन भी नहीं आई!

Tue, 07 Apr 2015 12:37 AM IST
अजीत कुमार सिंह/अमर उजाला, वाराण्ासी
अजीत कुमार सिंह/अमर उजाला, वाराण्ासी Updated Tue, 07 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ikchadari Naag claimed boy is arrested

‘खईके पान बनारस वाला’ गीत लिखने वाले मशहूर गीतकार लालजी पांडेय उर्फ अंजान के नाम से जिस ओदार गांव को जाना जाता है, अब उस गांव को लोग ‘किरवा वाला गांव’ कहने लगे हैं। ऐसा गांव के ही युवक संदीप पटेल की वजह से हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को संदीप ने खुद को पूर्व जन्म में इच्छाधारी नाग बताकर नागिन से शादी रचाने की तैयारी की बात कहकर कौतूहल पैदा कर दिया है। उसे देखने के लिए आसपास के हजारों लोग ओदार गांव पहुंच रहे हैं। रविवार को भी लोगों के ओदार पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


इस अंधविश्वास के खिलाफ अंजान के बेटे गीतकार समीर के भतीजे दिलीप के नेतृत्व में कुछ ग्रामीणों ने मुहिम छेड़ी है। वे लोगों को घर-घर जाकर अंधविश्वास के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोग जुटे दे नाग-नागिन की शादी देखने

Ikchadari Naag claimed boy is arrested

फूलपुर थाना क्षेत्र का ओदार गांव आजकल ओझा दयाशंकर के बेटे संदीप पटेल की वजह से सुर्खियों में है। संदीप ने खुद को पूर्व जन्म में इच्छाधारी नाग बताकर शनिवार को चंद्रग्रहण के दिन नागिन से शादी करने का दावा किया था।

गांव के शिव मंदिर में होने वाली शादी को देखने हजारों लोग जुट गए थे। पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी संदीप कहता रहा कि पूर्व जन्म की पत्नी नागिन उससे शादी करने आएगी। पिछले करीब पंद्रह दिनों से संदीप का यह नाटक चल रहा है।

इस अंधविश्वास के खिलाफ अब गांव के लोग ही मुखर हुए हैं। अंजान के बेटे समीर के भतीजे दिलीप गांव के उन लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं जो इस अंधविश्वास के खिलाफ हैं।

वॉट्सएप पर भी प्रचारित हुई इच्छादारी नाग की कहानी

Ikchadari Naag claimed boy is arrested

दिलीप का कहना है कि जिस ओदार गांव को लोग बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अंजान के नाम से जानते हैं, अब उसे ‘किरवा वाला गांव’ कहा जाने लगा है। गांव की प्रतिष्ठा बचाने के लिए हमें एकजुट होकर अंधविश्वास को दूर करना होगा। न तो कोई पूर्व जन्म में इच्छाधारी नाग था और न ही उसकी नागिन से शादी होने वाली है।

गांव के ही शराफत हुसैन बताते हैं कि वाट्सऐप और मैसेज के जरिये इच्छाधारी नाग और नागिन की शादी प्रचारित की गई है। अफवाह फैलाकर हजारों लोगों को भ्रमित किया गया। गांव के राजकुमार बताते हैं कि बाहर के लोगों ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है। नाग और नागिन की झूठी अफवाह फैलाई गई है।

डॉक्टरों का कहना है मानसिक रोगी है 'इच्छादारी नाग'

Ikchadari Naag claimed boy is arrested

इच्छादारी नाग की इस कहानी के प्रचार‌ित होने के बाद यहां कुछ जाने-माने डॉक्टर भी पहुंचे। बीएचयू के न्यूरोलाजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीएन मिश्रा, विनोद तिवारी, पीसी श्रीवास्तव, पीएम तर्मट, एके पटेल रविवार को अपनी टीम के साथ ओदार पहुंचे।

संदीप पटेल के परिवार के लोगों को बताया कि संदीप मानसिक रूप से परेशान है, उसका इलाज कराए। अंध विश्वास में पड़कर उसका जीवन बर्बाद न करें। गांव के लोगों को भी जागरूक किया। कहा कि अगले सप्ताह जागरूकता के लिए गांव में एक नया दिन फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed