{"_id":"5f0dbfa18ebc3e63e442ef65","slug":"ikbal-ansari-shows-disppointment-on-pm-oli-s-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पर नेपाली प्रधानमंत्री के बयान पर भड़के इकबाल अंसारी, बोले- नेपाल नक्शे से गायब हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पर नेपाली प्रधानमंत्री के बयान पर भड़के इकबाल अंसारी, बोले- नेपाल नक्शे से गायब हो जाएगा
Tue, 14 Jul 2020 07:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इक़बाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बयान पर अयोध्या के मुस्लिम समाज ने भी नाराजगी व्यक्त की है। बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने तो यहां तक कहा कि राम के सेवक हनुमान जी को गुस्सा आया तो नेपाल नक्शे से ही गायब हो जाएगा। क्योंकि अयोध्या में भगवान राम के साथ हनुमान भी विराजमान हैं।
विज्ञापन
अयोध्या का सम्मान सारी दुनिया के लोग करते हैं जो आज से नहीं बल्कि पुरातन सभ्यता से चला आ रहा है। प्रधानमंत्री ओली को शायद धर्म के बारे में जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन
वहीं, राममंदिर निर्माण के लिए आवाज बुलंद करने वाले मुस्लिम बबलू खान ने ओली के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या में देवताओं का वास है, नेपाली पीएम को यदि सद्बुद्घि नहीं आई तो उनका क्षय होना तय है। अयोध्या की प्रमाणिकता पर सवाल उठाने का अंजाम बहुत ही बुरा होगा।
विज्ञापन