फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ikbal Ansari on Asaduddin Owaisi Ayodhya visit.

यूपी: इकबाल अंसारी ने ओवैसी के अयोध्या दौरे का किया विरोध, कहा- उनसे सावधान रहें मुसलमान

Sat, 04 Sep 2021 05:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Sep 2021 05:38 PM IST
सार

बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या दौरे को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें हैदराबाद तक ही रहना चाहिए। यहां नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
Ikbal Ansari on Asaduddin Owaisi Ayodhya visit.
इकबाल अंसारी व असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें।

विज्ञापन


इकबाल ने कहा कि ओवैसी को उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहिए। वह हैदराबाद के हैं और अपना हैदराबाद देखें। उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के साथ खिलवाड़ नहीं करें।

वहीं, ओवैसी के दौरे को लेकर तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु आचार्य परमहंस ने बयान दिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम अयोध्या किया है पर अब भी कुछ लोग फैजाबाद नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी व अयोध्यावासियों का अपमान किया है। जिला प्रशासन से मांग की है कि ओवैसी ने फैजाबाद को अयोध्या नहीं किया तो ओवैसी के अयोध्या प्रवेश पर रोक लगे। अगर सुधार नहीं हुआ तो वह रैली नही होने देंगे। दरअसल, ओवैसी के अयोध्या आगमन पर जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें अयोध्या की जगह फैजाबाद नाम का इस्तेमाल किया गया है। जिस पर परमहंस ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed