फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIT kanpur will give summer training

बीबीएयू: आईआईटी कानपुर द्वारा समर स्कूल का आयोजन आज से

Mon, 14 Jun 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
IIT kanpur will give summer training
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के विद्यार्थियों के लिए आईआईटी कानपुर के तत्वावधान में समर स्कूल का आयोजन 14 जून से 02 जुलाई तक किया जा रहा है। इसका आयोजन बीबीएयू के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें रसायन विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रसिद्ध वैज्ञानिकों एवं शिक्षाविदों द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्पेक्ट्रोस्कोपी, गैस फेज स्पेक्ट्रोस्कोपी, इंटरफेस पर स्पेक्ट्रोस्कोपी, सामग्री और स्पेक्ट्रोस्कोपी आदि से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। बीबीएयू प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि इन विषयों पर कुल 30 व्याख्यानों को 26 शिक्षाविदों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम एमएससी व पीएचडी के विद्यार्थियों में इन विषयों पर ना सिर्फ बेहतर समझ पैदा करेगी अपितु समकालीन रिसर्च एवं टेक्नोलॉजी से भी अवगत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed