फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIT department is looking for black money of female IAS near sapphire builder

Lucknow : सफायर बिल्डर के पास महिला आईएएस की ब्लैकमनी तलाश रहा है आयकर विभाग, ED और CBI भी जांच में शामिल

Mon, 20 Feb 2023 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक मिश्रा, लखनऊ
अशोक मिश्रा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 06:14 AM IST
सार

आयकर विभाग ने लखनऊ के सफायर बिल्डर की संपत्तियों के बारे में लखनऊ विकास प्राधिकरण से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
IIT department is looking for black money of female IAS near sapphire builder
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

सपा सरकार में प्रदेश में हुए एक बहुचर्चित घोटाले में आरोपी महिला आईएएस की बेनामी संपत्तियों की तलाश तेज हो गयी है। आयकर विभाग ने लखनऊ के सफायर बिल्डर की संपत्तियों के बारे में लखनऊ विकास प्राधिकरण से जानकारी मांगी है। आयकर विभाग को शक है कि सफायर बिल्डर के पास अफसर ने घोटाले से अर्जित ब्लैकमनी निवेश की है। हालांकि, इसकी पुष्टि होनी बाकी है। ध्यान रहे इस प्रकरण की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अभी तक बिल्डर की सुल्तानपुर  रोड स्थित रिहायशी कॉलोनी के बारे में सूचनाएं उपलब्ध नहीं करायी हैं। आयकर विभाग ने इस बेशकीमती संपत्ति की खरीद-फरोख्त, निवेशकों, रजिस्ट्री आदि से संबंधित सूचनाएं बीते जनवरी माह में मांगी थी। एलडीए इस संपत्ति को हाल ही में सील कर चुका है। आयकर विभाग एलडीए को दोबारा पत्र भेजकर तत्काल जानकारी मुहैया कराने का आग्रह किया है। इसके बाद इसमें निवेश करने वालों की गहन पड़ताल होगी। 
विज्ञापन


 दरअसल, जांच में सामने आया है कि महिला आईएएस ने सफायर बिल्डर की संपत्ति में पहले भी निवेश किया है। यही वजह है कि जांच का रुख अब बिल्डर की ओर मुड़ गया है। आयकर विभाग ऑपरेशन बाबू साहब के तहत देश भर में ब्लैकमनी को बेनामी संपत्तियों में निवेश करने वाले नौकरशाहों की तलाश कर रहा है। यूपी में भी कई नौकरशाह निशाने पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई और ईडी भी कर रहे जांच
महिला आईएएस के एक मामले की जांच सीबीआई और ईडी भी कर रही हैं। सीबीआई ने महिला आईएएस को जनवरी, 2019 में दर्ज मुकदमे में नामजद कर कई ठिकानाें पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने सफायर बिल्डर की मॉल एवेन्यू की बिल्डिंग में आईएएस का फ्लैट भी खंगाला र्था। ईडी ने भी कुछ दिनों में इसका केस दर्ज कर लिया था। दोनों एजेंसियां महिला आईएएस से पूछताछ भी कर चुकी हैं। उनके पति और दक्षिण भारत में रहने वाले करीबी परिजनों की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed