फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   iiit lucknow first convocation on 23 april

ट्रिपलआईटी लखनऊ का पहला दीक्षांत 23 को, बोस्टन कंसल्टेंसी ग्रुप के एमडी होंगे मुख्य अतिथि

Sat, 09 Apr 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
iiit lucknow first convocation on 23 april
अक्षय कुमार, लखनऊ। ट्रिपलआईटी लखनऊ स्थापना के बाद अपना पहला दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल को आयोजित करने जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बॉस्टेन कंसल्टेंसी ग्रुप के सीनियर पार्टनर व एमडी शिशिर अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। समारोह में तीन सत्र के विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसकी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी लखनऊ की स्थापना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत वर्ष 2015 में हुई थी। साथ ही इसका पहला एकेडमिक सेशन 2015-16 में इसके मेंटर संस्थान ट्रिपलआईटी इलाहाबाद के कैंपस में हुआ था। वहां तीन साल तक कक्षाएं आयोजित की गईं। इसके बाद सत्र 2019-20 से यह लखनऊ सीजी सिटी स्थित अपने कैंपस में शिफ्ट हुआ और यहां कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। वर्तमान में यहां बीटेक के साथ ही एमटेक व पीएचडी की भी पढ़ाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों में संस्थान ने यहां क्लास रूम, हॉस्टल, प्रशासनिक भवन आदि का निर्माण करा लिया है। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर लैब व संसाधन भी दिया जा रहा है। संस्थान के पास अभी अपना कोई बड़ा हॉल नहीं है। इस वजह से पहला दीक्षांत समारोह परिसर से बाहर ही आयोजित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पंडित अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर समेत कुछ स्थानों को देखा गया है। जल्द ही स्थान व अन्य चीजों को अंतिम रूप दिया जाएगा। ट्रिपलआईटी निदेशक प्रो. अरुण मोहन शेरी ने कहा कि हम इसी महीने दीक्षांत समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से शुरू हुई भौतिक क्लास
कोरोना के लगभग दो साल बाद अब यहां भी पूरी तरह से भौतिक रूप से क्लास शुरू हो गई है। संस्थान में मार्च में चरणबद्ध तरीके से पहले फाइनल ईयर, फिर थर्ड व सेकेंड ईयर व पीजी के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। वहीं फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी भी 18 अप्रैल से शुरू होगी। संस्थान में अभी भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed