फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IICF submitted map for mosque to development authority in Ayodhya.

अयोध्या: 11 सेट में धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा एडीए में जमा, 300 बेड के अस्पताल के साथ गरीबों के भोजन की भी व्यवस्था

Tue, 25 May 2021 10:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 May 2021 10:52 AM IST
सार

अयोध्या के धन्नीपुर में पांच एकड़ में बन रही मस्जिद का नक्शा आईआईसीएफ की तरफ से विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया है। फाउंडेशन ने 89 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस भी जमा कर दी है।

विज्ञापन
IICF submitted map for mosque to development authority in Ayodhya.
मस्जिद के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह को नक्शा सौंपा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या के धन्नीपुर गांव में अपनी प्रस्तावित परियोजना का नक्शा सोमवार को अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) को सौंप दिया है। अयोध्या फैसले के तहत धन्नीपुर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पांच एकड़ भूमि पर एक मस्जिद और अन्य सुविधाएं विकसित की जानी हैं। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण शासन को पत्र लिख कर ऑफ लाइन नक्शा पास करने की अनुमति मांगेगा।

विज्ञापन


इंडो इस्लामिक कल्चरल के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद खान ने सोमवार को अपराह्न अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अयोध्या के धन्नीपुर गांव में ट्रस्ट की प्रस्तावित परियोजना के बारे में चर्चा की। इसमें बताया गया है कि पांच एकड़ भूमि पर 300 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, एक सामुदायिक रसोई जो रोजाना लगभग एक हजार लोगों को खिलाएगी, महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद मौलवी अहमदुल्ला शाह के नाम पर अनुसंधान केंद्र व मस्जिद जो एक बार में दो हजार नमाजियों को समायोजित करने वाली शामिल है। उन्होंने बताया कि ग्यारह सेटों में नक्शे अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह को सौंपे गए हैं। ट्रस्ट ने मानचित्र की स्वीकृति के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में 89 हजार रुपये भी जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन


ट्रस्टी कैप्टन अफजाल ने बताया कि परियोजना का नक्शा आकार में बड़ा है और सामान्य मानचित्रों से बहुत अलग है इसलिए इसे ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया जा सका। इसलिए अयोध्या विकास प्राधिकरण से मानचित्र को ऑफलाइन स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


80 जी में रजिस्ट्रेशन न होने पर जताई चिंता
कैप्टन अफजाल ने आयकर विभाग द्वारा इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को 80 जी का टैक्स छूट प्रमाणपत्र जारी न करने पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया इसके कारण ट्रस्ट के लिए दान रुका हुआ है और यह हमारी परियोजना को शुरू करने में बाधा बन रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।


इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद की ओर से 11 सेटों में धन्नीपुर परियोजना का नक्शा सोमवार को जमा किया गया है। अब प्राधिकरण शासन को पत्र लिखकर ऑफ लाइन नक्शा जारी करने की अनुमति लेगा। साथ ही प्राधिकरण की टीम नक्शा पास होने के समस्त शुल्कों का निर्धारण करके जल्द ही ट्रस्ट को अवगत करा देगा। 
-विशाल सिंह, वीसी अयोध्या विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed