फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ig zone a satish ganesh honors police in lucknow

यूपी पुलिस ने किया कुछ ऐसा काम कि सम्मानित किए गए 11 थानेदार

Tue, 05 Jul 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jul 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
ig zone a satish ganesh honors police  in lucknow
सम्मानित हुए 11 थानेदार - फोटो : amar ujala

आईजी जोन के आदेश पर 11 जिलों में महीने भर तक चले ऑपरेशन मिलन में पुलिस ने चार सौ बिछड़ों को अपनों से मिलाया। इस पर आईजी ने सोमवार को विभिन्न जिलों के 11 थानेदारों को सम्मानित किया। इनमें दो लखनऊ के हैं।

विज्ञापन


आईजी जोन ए सतीश गणेश ने बताया कि लापता/अपहृत लोगों की तलाश के लिए एक से 30 मई तक चले ऑपरेशन मिलन में पुलिस ने चार सौ लोगों को परिवारीजनों से मिलाया।

इसके लिए एसओ हसनगंज दिनेश सिंह व एसओ इंदिरानगर नोवेंद्र सिंह सिरोही के साथ रायबरेली के लालगंज थाने के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, सीतापुर के तंबौर थाने के इंस्पेक्टर रमाशंकर यादव, बाराबंकी के फतेहपुर थाने के इंस्पेक्टर मोहन वर्मा, अमेठी के मुसाफिरखाना थाने के इंस्पेक्टर प्रभात कुमार तिवारी,लखीमपुर खीरी की क्राइम ब्रांच के एसआई फूलचंद्र, हरदोई के एसओ कासिमपुर भानुप्रताप सिंह, उन्नाव के एसओ बांगरमऊ प्रदीप कुमार यादव, सुल्तानपुर के एसओ धम्मौर वीनेश यादव व अंबेडकरनगर के एसओ अकबरपुर महेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


एसओ हसनगंज दिनेश सिंह ने ऑपरेशन मिलन में 12 लोगों को परिवारीजनों से मिलाया। एसओ इंदिरानगर नोवेंद्र सिंह सिरोही ने 7 नाबालिग लड़कियों समेत नौ महिलाओं को घरवालों से मिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed