फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ig zone a satish ganesh called police officers enacting victim

आईजी जोन ने फरियादी बनकर किया फोन, एसपी ने लगा दी फटकार

Sat, 06 May 2017 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 May 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
ig zone a satish ganesh called police officers enacting victim
आईजी जोन ए सतीश गणेश

...साहब हम कानपुर से बोलत हैं..., हमरे भाई के कमरौली में बदमाश मार डाले रहेन, अब हमका धमकी देत हैं। इस तरह फरियादी बनकर कप्तानों का इम्तिहान ले रहे आईजी जोन ने शुक्रवार सुबह अमेठी के एसपी अनीस अहमद अंसारी को उनके सीयूजी नंबर पर कॉल की। 

विज्ञापन


कप्तान बोले कि उस मामले में तो कार्रवाई हो चुकी है, चार लोग जेल जा चुके हैं। बात आगे बढ़ाने से खफा एसपी बोले कि तुम पढ़े-लिखे नहीं हो क्या? इस पर आईजी ने फोन काट दिया। आईजी ने लखनऊ जोन के 11 में से नौ जिलों के कप्तानों को कॉल करके जायजा लिया। 
विज्ञापन


सीतापुर के एसपी ने अपना सीयूजी फोन गनर को थमा रखा था। हरदोई के एसपी ने कॉल रिसीव करके मोबाइल अपने पेशकार को थमाया, जबकि खीरी के एसपी ने जंगल कटान की शिकायत को वन विभाग पर टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हुए टेस्ट में पास

ig zone a satish ganesh called police officers enacting victim
ए सतीश गणेश
आईजी जोन ए सतीश गणेश ने कप्तानों का रवैया जानने के लिए एक मोबाइल फोन से सबसे पहले सुल्तानपुर के एसपी रोहन पी कनय को कॉल की। 

कहा, साहब पटीदार हमरी जमीन पर कब्जा करत है, चंदापुर एसओ साहब हमार नाहीं सुनत हैं ...बतावा हम का करी, हमार कतौं सुनवाई नाहीं होत बा। साहब हमार मदद कई दो...। एसपी बोले, धैर्य रखो तुम्हारी पूरी सुनवाई होगी। अभी मैं परेड में हूं।
 
...हमारे ऑफिस आकर बताओ क्या समस्या है। इसके बाद अमेठी कॉल की, फिर सीतापुर के एसपी का सीयूजी नंबर डॉयल किया। मोबाइल फोन गनर के पास था। दो बार कॉल के बाद भी एसपी से बात नहीं हुई। 
 

पत्रकार बनकर भी की बात

ig zone a satish ganesh called police officers enacting victim
डेमो प‌िक - फोटो : getty

अंबेडकरनगर के एसपी ने कॉल तो रिसीव की पर डीआईजी के मुआयने की जानकारी देते हुए कहा कि अर्जेंट हो तो आज ही आओ, वरना कल दफ्तर में आना।

इसके बाद लखीमपुर खीरी के एसपी शिवासिम्पी चन्नपा को कॉल की। इस बार फरियादी के बजाय मुखबिर के रूप में आईजी आवाज बदलकर बोले- साहब संपूर्णानगर के जंगल में कटाई हो रही है। माजरा समझे बगैर कप्तान ने वन विभाग को कॉल करने की सलाह दी, फिर बोले देखते हैं और फोन काट दिया। 

उन्नाव की एसपी नेहा पांडेय ने दो बार कॉल तो रिसीव की लेकिन बात नहीं हो सकी। एक अन्य नंबर से आईजी ने पत्रकार बनकर जानकारी मांगी तो एसपी ने पूरा ब्यौरा बताया। 

लखनऊ के एसएसपी भी हुए पास

ig zone a satish ganesh called police officers enacting victim
एसएसपी दीपक स‌िंह
राजधानी के एसएसपी दीपक कुमार भी कप्तान के इम्तिहान में पास हुए, जबकि हरदोई के एसपी विपिन मिश्रा ने कॉल रिसीव की और शिकायत नोट कराने की बात कहकर मोबाइल फोन अपने पेशकार को थमा दिया। 

रायबरेली के एसपी गौरव सिंह को एक पुरानी वारदात के वादी बताकर कॉल की। एसपी ने वारदात के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया, बोले कि कभी भी ऑफिस में आकर अपनी बात कह सकते हो। 
 

अच्छा र‌िस्पांस देने वालों को इनाम

ig zone a satish ganesh called police officers enacting victim
यूपी पुलिस
आईजी ने बताया कि बाराबंकी के एसपी छुट्टी पर थे और फैजाबाद के एसएसपी के एक घटनास्थल पर होने की वजह से बात नहीं हो सकी। 

इम्तिहान में एसएसपी लखनऊ के साथ रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हरदोई, उन्नाव, अंबेडकरनगर के कप्तान पास और सीतापुर व खीरी के कप्तान फेल हुए। अनजान नंबर से कॉल का अच्छा रिस्पांस देने वाले कप्तानों को प्रशस्तिपत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed