फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ig of women power line navneet sikera suspended cop

वीमेन पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने फेसबुक पोस्ट देखकर लिया एक्शन, 1090 का सिपाही सस्पेंड

Wed, 31 Jan 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Jan 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
ig of women power line navneet sikera suspended cop
डेमो - फोटो : amar ujala
वीमेन पावर लाइन 1090 के आईजी नवनीत सिकेरा ने लापरवाही पर सिपाही राजीव वर्मा को सस्पेंड और संविदा पर काम करने वाली कॉल टेकर पूनम गुप्ता को बर्खास्त कर दिया। आगरा की युवती की शिकायत पर कार्रवाई की गई। आईजी ने बताया कि वीमेन पावर लाइन 1090 और खुद उन्होंने पीड़िता को फोन कर माफी मांगी। 
विज्ञापन


 25 जनवरी की रात युवती से शोहदों ने छेड़छाड़ की थी। अगले दिन उसने वीमेन पावर लाइन 1090 में शिकायत दर्ज कराई, जिसे कॉल टेकर पूनम गुप्ता ने अटेंड किया था। शिकायत लॉक करने के बाद मामला डिस्पैच सेक्शन भेज दिया गया। वहां से प्रकरण की जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।
विज्ञापन


डिस्पैच सेक्शन में तैनात सिपाही राजीव वर्मा को शिकायत में कमियां लगीं। उसने युवती के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी। तीन-चार बार कोशिश के बाद भी पीड़िता का फोन न लगने पर उसने शिकायत को होल्ड कर लिया।आईजी का कहना है कि कॉल टेकर को शिकायत के बारे में अधिकारियों को बताना चाहिए था और सिपाही को पीड़िता का नंबर स्थानीय पुलिस को देकर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही अपना काम जिम्मेदारी से नहीं निभा सके, इसलिए कार्रवाई की गई। आईजी ने बताया कि पहली बार स्टाफ की लापरवाही से पीड़िता को समय रहते मदद नहीं मिल सकी। तीन दिन तक मदद न मिलने पर पीड़िता ने 28 जनवरी की रात फेसबुक पर पीड़ा लिखी।


पोस्ट के साथ उसने मोबाइल कैमरे से खींची शोहदों की फोटो अटैच करते हुए वीमेन पावर लाइन को हैशटैग किया। 29 जनवरी को नवनीत सिकेरा ने पोस्ट देखकर आगरा पुलिस से संपर्क कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने शोहदों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed