{"_id":"67ca0937e7da21019b03e49d","slug":"if-the-work-is-not-completed-on-time-i-will-file-an-fir-and-send-you-to-jail-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1106215-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समय से काम पूरा न हुआ तो एफआईआर दर्ज कराकर भेज दूंगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समय से काम पूरा न हुआ तो एफआईआर दर्ज कराकर भेज दूंगी जेल
विज्ञापन
निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर निर्माण की सुस्त रफ्तार देखकर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने ठेकेदार को मई तक काम न पूरा होने पर एफआईआर कराकर जेल भेजने की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार को निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर उन्होंने अफसरों की भी क्लास लगाई। परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
डॉ. रोशन जैकब ने एनएचआई के अफसरों से कहा, निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मंडलायुक्त ने मलिहाबाद चौराहा (लंबाई 300 मीटर) व रहीमाबाद चौराहा (लंबाई 400 मीटर) के निर्माण का निरीक्षण भी किया।
यहां ठेकेदार को लोगों की संख्या व मशीनें बढ़ाने का निर्देश दिया। मई तक काम पूरा न होने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।