फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If testing is not done at CHC-PHC, samples will be sent to big hospitals.

Lucknow News: सीएचसी-पीएचसी पर जांच न हुई तो बड़े अस्पताल भेजे जाएंगे सैंपल

Wed, 18 Sep 2024 07:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
If testing is not done at CHC-PHC, samples will be sent to big hospitals.
लखनऊ। सीएचसी-पीएचसी पर जांच कराने आने वालों को मायूस नहीं लौटना पड़ेगा। यहां जांच न होने पर नमूनों को अब बड़े अस्पतालों में भेजा जाएगा। स्पोक एंड हब मॉडल के तहत स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था शुरू करवाई है।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल से इसकी शुरुआत की गई है। यहां छह केंद्रों से रोजाना थैलेसीमिया, लिपिड प्रोफाइल, स्किल सेल, विटामिन डी, बी 12, एचसीवी, सीबीसी, पीटीएनआर, लिवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, थायराइड आदि के नमूने आ रहे हैं। अस्पताल निदेशक डॉ. सुरेश कौशल ने बताया कि सीएचसी सरोजनीनगर, मोहनलालगंज, काकोरी, मलिहाबाद, आलमबाग चंदननगर, जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर से रोजाना 250 से अधिक नमूने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में डफरिन और सिविल अस्पताल में झलकारीबाई महिला अस्पताल से नमूने आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि नए करार के तहत ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, रामसागर मिश्रा अस्पताल, बीआरडी महानगर के नमूने जल्द जांच के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed