फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   if high court allowed then we will reduce cutoff of teacher recruitment

हाईकोर्ट इजाजत दे तो कम करेंगे सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की कटऑफ : अनुपमा जायसवाल

Fri, 31 Aug 2018 07:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 31 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
if high court allowed then we will reduce cutoff of teacher recruitment
अनुपमा जायसवाल - फोटो : amar ujala

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इजाजत दी तो सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में कटऑफ कम की जाएगी। 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में चयनित 41556 अभ्यर्थियों को 5 सितंबर तक नियुक्ति दी जाएगी। सरकार जल्द ही शिक्षकों की नई भर्ती भी करने जा रही है।

विज्ञापन


विधान परिषद में शिक्षक दल के सुरेश कुमार त्रिपाठी के सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक भर्ती में ज्यादा अवसर देने को सामान्य व ओबीसी के लिए कटऑफ 33 प्रतिशत और एससी-एसटी के लिए 30 प्रतिशत की थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी इसके खिलाफ हाईकोर्ट में चले गए। हाईकोर्ट ने पुन: कटऑफ सामान्य व ओबीसी के लिए 45 प्रतिशत और एससी-एसटी के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित करने का आदेश दिया। सरकार हाईकोर्ट से कटऑफ पुन: कम कराने का प्रयास कर रही है, यदि हाईकोर्ट ने इजाजत दी तो कटऑफ कम कर भर्ती से वंचित रहे अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भवन विहीन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए धन उपलब्ध होने के बाद ही भवन बनाए जाएंगे। 14वें वित्त आयोग में मिली राशि से कुछ भवन बनाए जा रहे हैं।

सपा के सदस्य शशांक यादव ने लखीमपुर खीरी में शिक्षकों के 44 प्रतिशत से अधिक पद रिक्त होने के बाद भी झूठे प्रमाण पत्रों से तबादला कराने का मुद्दा उठाया। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

सभी विश्वविद्यालयों में लागू करेंगे सेमेस्टर प्रणाली

if high court allowed then we will reduce cutoff of teacher recruitment
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के बाद सभी विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली लागू की जाएगी।

शुक्रवार को विधान परिषद में शिक्षक दल के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लखनऊ विवि में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद 40 और इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर भी विद्यार्थी को अनुत्तीर्ण करने का मुद्दा उठाया। 

नेता सदन डॉ. दिनेश शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि सेमेस्टर परीक्षा के मूल्यांकन में सीबीसीएस प्रणाली लागू की गई, इसलिए न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 70 में 24 के स्थान पर 28 किया गया है।

लिखित परीक्षा में यदि 70 में 28 से कम अंक हैं तथा लिखित व प्रैक्टिकल के अंक जोड़कर भले ही 48 अंक हो तो नियमानुसार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण ही माना जाएगा। सरकार ने नई व्यवस्था से सभी विभागाध्यक्षों और परीक्षकों को अवगत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed