फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   If a devotee falls ill while going to Maha Kumbh, treatment will be provided on the spot in Raebareli

Lucknow News: महाकुंभ जाते समय बीमार पड़े श्रद्धालु तो रायबरेली में मौके पर पहुंच कर किया जाएगा उपचार

Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
If a devotee falls ill while going to Maha Kumbh, treatment will be provided on the spot in Raebareli
रायबरेली। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में जिले से गुजरने वाले श्रद्धालुओं विशेष स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। किसी भी अप्रिय घटना पर इमरजेंसी रिस्पांस मोबाइल टीम मौके पर पहुंचकर इलाज करेगी। श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज की सुविधा के लिए 30 बेड भी आरक्षित किए जाएंगे। वहीं डॉक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ की डयूटी लगाई जा रही है। जांच और इलाज के साथ ही दवाओं का पर्याप्त बंदोबस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

महाकुंभ मेले में 10 जनवरी से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो जाएगा। पहला शाही स्नान 13 जनवरी को होगा। महाकुंभ में करीब 10 प्रतिशत श्रद्धालु रायबरेली से होकर पहुंचेंगे। चुरुवा बॉर्डर से लेकर अरखा बाॅर्डर तक और लालगंज व सलोन बाॅर्डर तक सुरक्षा के विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ट्रैफिक बढ़ने पर वाहनों को खड़ा कराने के लिए होल्डिंग एरिया भी चिह्नित किए गए हैं। साथ ही हाईवे के किनारे सभी सीएचसी पर इलाज की समुचित व्यवस्था के साथ ही जिला अस्पताल में 30 बेड आरक्षित किए जाएंगे। आई वार्ड या इमरजेंसी के सामने के वार्ड के बेडों को आरक्षित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

आरक्षित वार्ड में चिकित्सक के साथ ही अन्य स्टाफ व दवाओं के पर्याप्त बंदोबस्त होंगे। मौके पर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने के लिए इमरजेंसी रिस्पांस मोबाइल टीम बनाई जा रही हैं। कई चिकित्सकों के साथ ही अन्य स्टाफ 24 घंटे रिस्पांस टीम में उपलब्ध रहेगा। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराएगी। निर्देश आने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एक जनवरी से पीआईसीयू भी होगी संचालित
स्वास्थ्य विभाग में दो चिकित्सकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक आईसीयू को भी महाकुंभ मेला से पहले संचालित करने की तैयारी है। प्रयास किया जा रहा है कि आगामी एक जनवरी से आईसीयू काम करना शुरू कर देगी। पीडियाट्रिक आईसीयू में 10 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। तीनों चिकित्सकों की रोस्टर के हिसाब से 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाएगी।
इनसेट
इमरजेंसी में उपलब्ध रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
महाकुंभ के दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक भी उपलब्ध रहेंगे। जरूरत पड़ने पर तुंरत श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराएंगे। अस्पताल के चिकित्सकों की रोस्टर के हिसाब से इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों को भी इमरजेंसी में बुलाया जाएगा।

इनसेट
महाकुंभ को देखते हुए अस्पताल में 30 बेड आरक्षित किए जाएंगे। इमरजेंसी रिस्पांस मोबाइल टीम बनाई जा रही है। यह टीम सूचना पर मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराएगी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य काम भी पूरे कराए जा रहे हैं।
डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed