फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICSE state topper jyotsna shares success mantra

स्टेट टॉपर ज्योत्सना के घर से निकले तीन मेधावी, देखें तीनों के रिपोर्ट कार्ड

Sat, 07 May 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
ICSE state topper jyotsna shares success mantra
पर‌िवार के साथ टॉपर ज्योत्सना - फोटो : amar ujala

आईसीएसई की यूपी टॉपर एवं देश में दूसरी रैंक लाने वाली ज्योत्सना श्रीवास्तव के घर से तीन मेधावी निकले। ज्योत्सना ने दसवीं में 99 फीसदी तो बड़ी बहन पूजा ने 12वीं में 97 फीसदी तो जुड़वां भाई अनुराग ने 10वीं में 96.2 फीसदी अंक हासिल किए। 

विज्ञापन


तिहरी खुशियों पर सवाल होते ही आत्म विश्वास से लबरेज ज्योत्सना बोल पड़ती है-अपना बेस्ट दें, सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। यानी वह बता देती है कि इसी मूलमंत्र पर चल उन सबने सफलता पाई है।
विज्ञापन


ज्योत्सना संजयगांधीपुरम के ज्ञानेंद्र बहादुर श्रीवास्तव और अनुराधा की बेटी है। ज्ञानेंद्र रूरल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर हैं, जबकि मां अनुराधा श्रीवास्तव बिजनेस वुमेन हैं। शुक्रवार शाम से उनके घर बधाइयों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की छात्रा ज्योत्सना के सपने भी अलहदा हैं। भाई इंजीनियर बनना चाहता है, बड़ी बहन डॉक्टर बनना चाहती है, पर वह इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाना चाहती है। 

स्कूल में होने वाले इवेंट्स मैनेज करने में वह सहयोग देती है। हालांकि इस क्षेत्र में आने से पहले वह आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करना चाहती हैं।

पढ़ाई में नहीं महसूस की कठ‌िनाई

ICSE state topper jyotsna shares success mantra
अलग हैं सपने - फोटो : amar ujala

ज्योत्सना का कहना है, हमने कभी पढ़ाई में कठिनाई नहीं महसूस की। कारण- क्लास में टीचर ने जैसे पढ़ने को बोला वैसे ही तैयारी की। दूसरा क्लास टीचिंग के साथ ही खुद के नोट्स भी बनाए। प्रॉपर प्लानिंग के साथ पढ़ाई की। कभी शॉर्टकट नहीं ढूंढा।


ज्योत्सना का रिपोर्ट कार्ड:
मैथ्स: 100
कम्प्यूटर: 100
हिस्ट्री, सिविक्स, जियोग्राफी : 100
साइंसेज: 99
इंग्लिश: 96
हिंदी: 96

अनुराग का रिपोर्ट कार्ड:
मैथ्स: 96
कम्प्यूटर: 100
हिस्ट्री, सिविक्स, जियोग्राफी : 97
साइंसेज: 96
इंग्लिश: 92
हिंदी: 92

पूजा का रिपोर्ट कार्ड:
इंग्लिश: 95
बायोलॉजी: 99
बायोटेक्नोलॉजी: 100
फिजिक्स: 94
केमिस्ट्री: 88
फिजिकल एजुकेशन: 88

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed