फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICSE Result: 99.5 percent in class 10 and 99.71 percent in class 12 passed

आईसीएसई रिजल्ट : कक्षा 10 में 99.5 तो कक्षा 12 में 99.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

Sat, 24 Jul 2021 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Jul 2021 10:42 PM IST
सार

दि काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने शनिवार शाम कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। कोरोना के चलते इस बार बोर्ड परीक्षा रद कर दी गई थी। 

विज्ञापन
ICSE Result: 99.5 percent in class 10 and 99.71 percent in class 12 passed
सीआईएससीई : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दि काउंसिल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने शनिवार शाम कक्षा 10 (आईसीएसई) और कक्षा 12 (आईएससी) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। प्रदेश में कक्षा 10 में 99.95 प्रतिशत तो कक्षा 12 में 99.71 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। कोरोना के चलते इस बार बोर्ड परीक्षा रद कर दी गई थी। स्कूल स्तर पर आयोजित हुई परीक्षाओं में कक्षा 10 में 46,889 और कक्षा 12 में 31,801 छात्र सम्मिलित हुए। दोनों ही कक्षाओं में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत ज्यादा ही रहा है। हालांकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत भी छात्राओं के आसपास ही रहा है। कक्षा 10 में जहां 99.96 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं तो वहीं बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कक्षा में जहां बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.80 रहा, वहीं कुल 99.64 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

विज्ञापन


वहीं राजधानी में भी करीब 97 प्रतिशत से ज्यादा छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा 10 में करीब 13 हजार और कक्षा 12 में 17 हजार छात्र रहे। 98 प्रतिशत से ज्यादा प्रतिशत लाने वाले छात्रों की संख्या सैकड़ों में हैं। सिटी मोंटेसरी स्कूल के कक्षा 12 के 40 छात्रों ने 99.75 अंक अर्जित किया है। जबकि 121 छात्रों ने 99 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं। वहीं कक्षा 10 में पांच छात्रों ने 99 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया है। इसी प्रकार सेंट जोसेफ स्कूल, पॉयनियर मोंटेसरी इंटर कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, एसकेडी एकेडमी, ला मार्टिनियर कॉलेज, स्प्रिंगडेल कॉलेज, लोरेटो समेत कई कॉलेजों में 98 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed