फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ICSE: Pallavi Nishad Tops Class 10; Anandi and Pratibha Top Class 12 in the District

आईसीएसई: 10वीं में पल्लवी निषाद, 12वीं में आनंदी व प्रतिभा ने जिला किया टॉप

Thu, 30 Apr 2026 08:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 30 Apr 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
ICSE: Pallavi Nishad Tops Class 10; Anandi and Pratibha Top Class 12 in the District
परिणाम घो​षित होने के बाद उत्साह की मुद्रा में कक्षा दस व इंटर के  विद्यार्थी।
अयोध्या। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। कक्षा 10 में एचसीजे एकेडमी की छात्रा पल्लवी निषाद 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनीं। वहीं, कक्षा 12 में एचसीजे एकेडमी की आनंदी यादव और परमा अकादमी की प्रतिभा त्रिपाठी ने 92-92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


एचसीजे एकेडमी का इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम है। कक्षा 10 में पल्लवी के अलावा अम्बरीश श्रीवास्तव (89%) द्वितीय और आर्या यादव (88%) तृतीय स्थान पर रहे। वैष्णवी सिंह, अंशुमिता मिश्रा सहित अन्य छात्रों ने भी टॉप टेन में स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12 में आनंदी यादव के बाद मनस्वी यादव (91%) द्वितीय और कुशल सिंह (87%) तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा लिटिल फ्लावर स्कूल, कल्याण भदरसा में मुस्कान यादव और आयुष सिंह ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुप्रिया (86.6%), दिव्या (83.8%), लक्ष्मी (82%) और अंसी सरकार (82%) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमा अकादमी में कक्षा 12 में प्रतिभा त्रिपाठी (92%) के साथ आयुषी (89%) और शिवानी (88%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 में पल्लवी (89%), रितिका (85%) और कनिका (84%) ने भी विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र अक्षत ने फिजिक्स विषय में 99 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।


देवास पब्लिक स्कूल, रेवतीगंज का भी शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। यहां शिरीन बानो (84.8%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मान्या (76.8%), कैथरीन जायसवाल (72.8%), वंशिका (70.20%), शशांक पांडे (65.20%), नमन (64.8%) और सौम्या (64.6%) ने भी सफलता अर्जित की।

विद्यालय के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिश्रम व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
इनसेट
टॉप 5 हाईस्कूल

रैंक 1 – पल्लवी निषाद – एचसीजे एकेडमी – 93%
रैंक 2 – मुस्कान यादव – लिटिल फ्लावर स्कूल, भदरसा – 90%
रैंक 2 – आयुष सिंह – लिटिल फ्लावर स्कूल, भदरसा – 90%
रैंक 3 – अम्बरीश श्रीवास्तव – एचसीजे एकेडमी – 89%
रैंक 3 – पल्लवी – परमा अकादमी – 89%
रैंक 4 – आर्या यादव – एचसीजे एकेडमी – 88%
रैंक 5 – रितिका – परमा अकादमी – 85%
इनसेट
टॉप 5 इंटरमीडिएट

रैंक 1 – आनंदी यादव – एचसीजे एकेडमी – 92%
रैंक 1 – प्रतिभा त्रिपाठी – परमा अकादमी – 92%
रैंक 2 – मनस्वी यादव – एचसीजे एकेडमी – 91%
रैंक 3 – आयुषी – परमा अकादमी – 89%
रैंक 4 – शिवानी – परमा अकादमी – 88%
रैंक 5 – कुशल सिंह – एचसीजे एकेडमी – 87%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed