फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   icse intermediate result topper from lucknow cms school

लखनऊ के तीन छात्रों ने ICSE 12वीं रिजल्ट में लहराया परचम, 99.50 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप

Tue, 15 May 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
icse intermediate result topper from lucknow cms school
समन वहीद, राधिका चंद्रा व छात्र साक्षी प्रद्युम्न

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने सोमवार को 12वीं और 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए। 12वीं में 7 छात्र-छात्राओं ने 99.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है। इनमें यूपी के चार बच्चे शामिल हैं। लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की दो छात्राओं राधिका चंद्रा, समन वहीद व छात्र साक्षी प्रद्युम्न और एलपीएस लखीमपुर खीरी की लिपिका अग्रवाल ने ऑल इंडिया टॉपर्स में जगह बनाई। 99.25 प्रतिशत अंकों के साथ 17 छात्र दूसरे पायदान पर रहे जबकि 99 फीसदी अंकों के साथ 25 लड़के-लड़कियों ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


10वीं में मुंबई के स्वयं दास 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। जालंधर की जसमीन कौर चहल और मुंबई की अनोखी अमित मेहता 99.2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर रहे। 12 बच्चे संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे हैं। इन सभी को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं।
विज्ञापन


राधिका के पिता डॉ. अखिलेश चंद्रा व मां डॉ. शालिनी चंद्रा, दोनों पेशे से डॉक्टर हैं। राधिका भी मां-पिता की तरह डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। वहीं समन के पिता वहीउद्दीन सिविल इंजीनियर हैं और मां शाबिया खातून गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती हैं ताकि लोगों खासकर महिलाओं-लड़कियों के लिए कुछ कर सकें। वे व्यवस्थाओं में सुधार की इच्छुक हैं।
साक्षी के पिता डॉ. लक्ष्मीरमण रेलवे में इंजीनियर और मां रीता गृहणी हैं।

साक्षी आईआईटी से इंजीनियरिंग कर इसी क्षेत्र में आगे जाना चाहते हैं। साक्षी बेहतर टेनिस खिलाड़ी भी हैंऔर राष्ट्रीय स्तर पर खेल भी चुके हैं। इससे पहले 2016 में 10वीं में भी साक्षी ने यूपी में दूसरी व राष्ट्रीय स्तर पर तीसरी रैंक हासिल की थी।

इस साल 96.47 फीसदी रहा रिजल्ट
12वीं : 96.21 फीसदी, पिछले साल 96.47 फीसदी था रिजल्ट। 1,034 स्कूलों के 80,880 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। कुल 48 विषयों की इस परीक्षा में 14 भारतीय भाषा, पांच विदेशी भाषा और दो क्लासिक लैंग्वेज से संबंधित विषय थे।
97.63 प्रतिशत लड़कियां सफल
94.96 प्रतिशत लड़के भी पास

10वीं का ये रहा परिणाम
10वीं : 96.47 फीसदी। 2,161 स्कूलों के कुल 1,83,387 छात्र इस परीक्षा में बैठे थे। 61 लिखित विषयों में यह परीक्षा हुई। इनमें से 22 भारतीय भाषा और 10 विदेशी भाषा के विषय थे। एक विषय क्लासिक लैंग्वेज का था।

98.95 प्रतिशत लड़कियां हुईं पास
98.15 प्रतिशत लड़के भी रहे सफल

ये हैं टॉपर्स के सपने
राधिका चंद्रा: पिता अखिलेश चंद्रा व मां शालिनी चंद्रा डॉक्टर हैं। राधिका भी डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

समन वहीद: पिता वहीउद्दीन सिविल इंजीनियर, मां शाबिया खातून गृहिणी हैं। समन आईएएस बनकर आधी आबादी के लिए काम करना चाहती है।

साक्षी प्रद्युमभन: पिता डॉ. लक्ष्मीरमण रेलवे में इंजीनियर और मां रीता गृहिणी हैं। साक्षी आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर टेनिस भी खेल चुकेहैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed